ब्रेकिंग

जहां तक आपका नाता है ये पुण्य वंहा तक जाएगा, कथा में बैठा व्यक्ति श्रोता व भक्त बन जाता है - कमलकिशोर जी नागर

पगड़ी रस्म के दौरान दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश ,गौशाला,मंदिर और अस्पताल में दिया दान

शत प्रतिशत परिणाम के साथ रॉयल एकेडमी की गरिमा जैजगाया धार जिले की प्रावीण्य सूचि में

बेहतर सुविधाएं श्रेष्ठ विद्यार्थी के निर्माण मे सहायक होगी :- बिड़ला ग्रुप

भगवान के घर निर्दोष जाना लेकिन दोषी होकर मत जाना- कमलकिशोर नागर

सूचना

: विधायक ग्रेवाल में जनसेवक के सर्वगुण, आज भी है सरल स्वभाव,केसरपूरा में पुरानी यादें हुई ताजा, जनता का मिल रहा आशीर्वाद

Admin

Fri, Nov 3, 2023


सरदारपुर। क्षेत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल ने क्षेत्र में सघन जनसंपर्क प्रारंभ कर दिया है। दूसरे दिन केसरपूरा सहित दर्जन भर गांव में जनता का आशीर्वाद लेने पहुंचे। जनसंपर्क के दौरान जनता का भरपूर समर्थन देखने को मिल रहा है।
जन आशीर्वाद के दौरान ग्राम केसरपुरातेली के बुजुर्ग प्रताप अमलियार, विधायक श्री ग्रेवाल को देखकर भावुक हो गए। इस दौरान ग्रामीण ने विधायक श्री ग्रेवाल से बातचीत करते हुए वर्ष 2008 की यादें ताजा कर दी। बुजुर्ग ने चर्चा के दौरान कहा वर्ष 2008 के दौरान विधायक श्री ग्रेवाल अपने समर्थकों के साथ गांव ने आए थे। तब उनकी आंखों ने सरदारपुर के भविष्य को सवारने की तस्वीर साफ नजर आई थी। साथ ही उनका सरल स्वभाव और सदागीभरा जीवन ने सभी को काफी प्रभावित किया था। शुक्रवार सुबह जब विधायक श्री ग्रेवाल ग्रामीणों का आशीर्वाद लेने पहुंचे तो एक पुनः उनसे मुलाकात हुई।

बुजुर्ग ने कहा कि इतनी चकाचौंध भरे जीवन में आज भी विधायक श्री ग्रेवाल के सरल स्वभाव के हम कायल है। आज भी जब उनसे मिले तो वे सरदारपुर विधानसभा के विकास की बात करते है। विधायक बनने के बाद भी आज भी वे साधारण से साधारण व्यक्ति से उसी अंदाज में मिलते है। कभी उन्हें छोटा महसूस नही होने देते है। वास्तव में उनमें नेता नही बल्कि एक जनसेवक के सर्वगुण है। केसरपुरा के अलावा 15 से अधिक गावों में विधायक से ग्रेवाल जनता का आशीर्वाद लेने पहुंचे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें