ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: किसान संघ सरदारपुर द्वारा सोयाबिन फसल के दाम बढ़ाने सहीत विभिन्न मांगों के लिए दिया ज्ञापन

Admin

Wed, Sep 4, 2024


अमझेरा - भारतीय किसान संघ सरदारपुर के द्वारा सोयाबिन फसल के दाम बढ़ाने के साथ ही अन्य मांगो के संबंध में मंगलवार को केन्द्रीय मंत्री महोदय भारत सरकार के नाम ज्ञापन यहॉ के टप्पा तहसील कार्यालय में राजस्व निरीक्षक हरचंद मावी को दिया गया । ज्ञापन का वाचन तहसील अध्यक्ष दिनेष पाटीदार ने करते हुए बताया कि दहलन व तिलहन के भाव काफी नीचे आ गये है जिससे हम सभी किसान चिंतित है एवं निराष है। फसलों की लागत तो बढ़ी है लेकिन दाम नहीं जिससे किसान लगातार बैंको व साहुकारों के कर्ज तले दबता चला जा रहा है इसलिए सुनिष्चित किया जाए कि किसान की फसल बाजार मे निर्धारित मुल्य से नीचे नहीं बिके। किसानों के द्वारा सोयाबिन फसल का निर्धारित मूल्य 8600 रू. करने के साथ ही कपास,मक्का व गेंहू फसल के निर्धारित मूल्य बढ़ाने की मांग की गई एवं घोड़ारोज व जंगली सुअरों से छुटकारा दिलाने, भूमि अधिग्रहण कानुन फसलों का लाभकारी मूल्य सहीत आयात-निर्यात नीति को किसान हितेषी बनाने व प्राकृतिक आपदा अतिवृष्टि,अफलन,पीला मौजेक में खराब हुई फसलों को तत्काल सर्वे कराकर उचित मुआवजा राषी प्रदान करने की भी मांग की गई । इस मौके पर प्रकाष कुषवाह,विजयकुमार शर्मा,षुभम दीक्षित,हेमंत शर्मा,मुरली कुषवाह,मोहन मुकाती,गेंदालाल पटेल,मोहनलाल चौधरी,राधेष्याम बड़गोता,मदन सुनेर,कमल पाटीदार आदि सहीत अमझेरा,राजपुरा,चालनी,मिण्डा,मांगोद,बांदेड़ी के किसानजन मौजुद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें