ब्रेकिंग

प्रोग्रेसिव पैंशनर एसोशिएशन संघ की बैठक का हुआ आयोजन , कई अहम मुद्दों पर हुए चर्चा

नपं सरदारपुर में शानदार भजनों पर हुआ संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन

प्रोगेसिव पेंशनर्स संघ की तहसील स्तरीय बैठक नरसिंह देवला में कल ,लंबित मांगो पर होंगी चर्चा

अमझर में मलेरिया मास सर्विलेंस कैंप का हुआ आयोजन,मलेरिया रेपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट किट से की जांच

जिला सत्र न्यायाधीश यादव ने गायत्री शक्तिपीठ नवग्रह वाटिका पर पौधारोपण किया

सूचना

राष्ट्रीय पोषण माह : राष्ट्रीय पोषण माह अंतर्गत धुलेट में अंतराष्ट्रीय बालिका सप्ताह एवं बाल चौपाल कार्यक्रम का आयोजन

Bakhtavar Express

Fri, Oct 17, 2025

सरदारपुर। राष्ट्रीय पोषण माह एवं अंतराष्ट्रीय बालिका सप्ताह का आयोजन महिला बाल विकास विभाग की परियोजना 2 सरदारपूर के सेक्टर धुलेट मे राष्ट्रीय पोषण माह अंतर्गत अंतराष्ट्रीय बालिका सप्ताह एवं बाल चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर पोषण इंस्टॉल लगाए एव पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शनी लगाई गई। मोटे अनाज से बने व्यंजन पौष्टिक व्यंजन एवं पूरक पोषण आहार द्वारा विभिन्न पोषण सामग्री की प्रदर्शनी लगाई गई। किशोरी बालिकाओं द्वारा थीम आवाजे और अभिव्यक्तिया, लड़कियों के परिवर्तनकारी के रूप मे गतिविधियों का आयोजन किया गया एवं पोस्टर- निर्माण, नारा लेखन, लघु वीडियो, रंगोली , मेहंदी, प्रतियोगिताएं करवाई गई जिसमें बालिकाओं ने अपनी आकांक्षाए प्रदर्शित की,जिन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रमाण पत्र विभाग की ओर से प्रथम ,,द्वितीय व तृतीय प्रदाय किये गए। इस कार्यक्रम मे उपस्थित हुए संचनालाय महिला बाल विकास के सहायक संचालक आनंद शिवहरे व जिला कार्यकर्म अधिकारी सुभाष जैन द्वारा पोषण प्रदर्शिनी का अवलोकन किया गया एवं पोषण अभियान के तहत 16 अक्टूबर राष्ट्रीय पोषण माह के समाप्त के अवसर पर थीम मोटापा नियंत्रण एवं जंक फ़ूड जागरूकता के बारे मे विस्तार से चर्चा की गई।परियोजना अधिकारी कमलसिंग निगवाल ने पोषण के महत्व के बारे समझाया इस कार्यक्रम मे ग्राम के सरपंच ,पंच ,व गर्भवती माता और धात्री माता व किशोरी बालिकाएं ,पर्यवेक्षक, एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

वहीं विभागीय योजनाओं के प्रचार प्रसार के धुलेट से दत्तिगाव,करनावद, सेमलिया,छडावद,पिपरणी, मोहनखेड़ा से राजगढ़ वाहन रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें