ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: आज होगी माता के कलश की स्थापनापावागढ़ से अखंड ज्योति लेकर आ रहे भक्तों का हुआ खिलेडी मे स्वागत

Admin

Sun, Oct 15, 2023

जगदीश चौधरी खिलेडी ।खिलेड़ी में आज चामुंडा माता मन्दिर, माँ भगवती माता मन्दिर माँ कालिका माता मंदिर सहित अन्य स्थलों पर माता शक्तिस्वरूपा नवदुर्गा की नव दिवसीय भक्तिमय पूजा के लिए कलश स्थापना की जाएगी वही गाँव की बालिकाओं के द्वारा गरबा रास भी किया जाएगा मान्यता है कि नव दिवसीय नो रात्री में माता अपने पंडालों में भक्तों के साथ घट(कलश) की स्थापना के समक्ष विराजमान होती है वही माता भी गरबा रास का आनंद लेती है। इस लिए भक्त घट स्थापना के साथ गरबा रास खेलते हैं।


पावागढ़ से अखंड ज्योति लेकर आए भक्तों का किया स्वागत बस स्टैंड स्थित वरदायक विश्व मंगल हनुमान मंदिर परिसर मे पावागढ़ से अखंड ज्योति लेकर पैदल आए भक्तों का माँ भगवती मित्र मंडल एवं ग्रामीण ने अखंड ज्योति की एवं भक्तों को पुष्प हार पहनाकर किया स्वागत वही अखंड ज्योति लेकर आए भक्तों ने हनुमानजी के दर्शन कर स्वल्पाहार किया स्वल्पाहार के पश्चात कडोदकलां के भक्तों ने माता जी के जय कारो के साथ अपनी यात्रा अखंड ज्योति लेकर कडोदकलां के लिए रवाना हुए खिलेड़ी सहित कई गांव के भक्त अपने अपने घरों पर भी माता की दिव्य अखण्ड ज्योति को नव दिन तक विधिवत पूजन करके माता जी से मंगल आशिर्वाद की कामना करते है। ज्ञात हो कि पावागढ़ से अखण्ड दिव्य ज्योति पैदल चल कर लाने का भक्तो का यह क्रम पिछले कई वर्षो से चला आ रहा है जिसे आज की नवयुवक पीढ़ी अपनी संस्कृतिक धरोहर के रूप में आज भी चला रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें