ब्रेकिंग

सिविल हॉस्पिटल में सम्पन्न हुआ विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, 40 यूनिट रक्त संग्रहित

पशु चिकित्सा अधिकारी शर्मा हुए सेवानिवृत्त, सम्मान कर बिदाई दी

केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने मांगोद में किसानों के साथ सुनी मन की बात

सिविल अस्पताल के प्रभारी बीएमओ डाॅ सचिन द्विवेदी के कार्यकाल मे दो और उपलब्धि स्त्री रोग विशेषज्ञ और हब लैब की सुविधा

क्रिकेट मे अनुशासन और एकजुटता से सफलता मिलती है - विधायक प्रताप ग्रेवाल

सूचना

: कदावर नेता भोपावर उपसरपंच डांगी और आप के जिलाध्यक्ष मुकेश तूफान सहित कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वाइन की कांग्रेस, सरदारपुर में कांग्रेस की छाई लहर

Admin

Sun, Nov 5, 2023



सरदारपुर। इन दिनों सरदारपुर विधानसभा में कांग्रेस की लहर सी छाई हुई। हर कोई कांग्रेस के रंग में रंगा हुआ है। विधायक प्रताप ग्रेवाल की बढ़ती अद्भुत लोकप्रियता ने भाजपाइयों को नींद उड़ा दी है। उनके प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी को कमजोर होते देख शनिवार को खुद प्रदेश मुखिया बरमंडल में सभा को संबोधित करने पहुंचे, लेकिन सरदारपुर विधानसभा में विधायक ग्रेवाल द्वारा किए गए जनसेवा के कार्य और उनकी बढ़ती लोकप्रियता कि बदौलत भाजपा के कार्यकर्ताओं का कांग्रेस में आने सिलसिला लगातार जारी है। इससे भाजपा सहित अन्य विरोधियों दल के नेताओ के दांत खट्टे होने लगे हैं।


पिछले चार दिनों से विधायक ग्रेवाल क्षेत्र में जन आशीर्वाद लेने गांव गांव पहुंच रहे है। उन्हे जनता का आशीर्वाद भी भरपूर मिल रहा है। शनिवार को आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष मुकेश तूफान ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ली, वही रविवार को भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य एवम भोपावर उपसरपंच हेमंत दांगी, बिछिया से सुरेशचंद पाटीदार, नारायण पाटीदार, कृष्ण मेड़ा, नारायण राठौड़, दयाराम भूरिया बोरखेडी से प्रदिप बारिया को विधायक ग्रेवाल ने निस्वार्थ जनसेवा करने के लिए कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।

इस दौरान विधायक ग्रेवाल ने नवागत कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस, महात्मा गांधीजी की विचारधारा पर चलने वाली पार्टी है। गांधीजी ने सत्य, न्याय और अहिंसा का मार्ग दिखाया है। एक सफल जनसेवक बनना है तो हमे निजी स्वार्थ से अलग हटकर जनसेवा की राह पर चलना चाहिए। सरदारपुर विधानसभा का प्रत्येक नागरिक हमारे परिवार का हिस्सा है। उनके सुख दुख में साथ देना ओर उनके जीवन में खुशहाली लाना ही हमारा प्रथम दायित्व है। उन्होंने ने कहा कि हमारी लड़ाई भाजपा की जनविरोधी नीति, भ्रष्टाचार और गुंडाराज के खिलाफ है। उन्होंने भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो रहे कार्यकर्ताओं को दो टूक कहा की कांग्रेस में भ्रष्टाचार का कोई विकल्प नहीं है। यदि पैसा कमाना है तो 50 प्रतिशत वाली भाजपा सरकार में ही रहे। क्योंकि कांग्रेस में केवल निस्वार्थ भाव से कार्य करना ही आपका लक्ष्य होना चाहिए ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें