ब्रेकिंग

प्रोग्रेसिव पैंशनर एसोशिएशन संघ की बैठक का हुआ आयोजन , कई अहम मुद्दों पर हुए चर्चा

नपं सरदारपुर में शानदार भजनों पर हुआ संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन

प्रोगेसिव पेंशनर्स संघ की तहसील स्तरीय बैठक नरसिंह देवला में कल ,लंबित मांगो पर होंगी चर्चा

अमझर में मलेरिया मास सर्विलेंस कैंप का हुआ आयोजन,मलेरिया रेपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट किट से की जांच

जिला सत्र न्यायाधीश यादव ने गायत्री शक्तिपीठ नवग्रह वाटिका पर पौधारोपण किया

सूचना

: जब भी जेल से बाहर निकलो तब अपना सामाजिक जीवन जीना और अपराध की दुनिया से दूर रहना - पांचाल

Admin

Sun, Aug 27, 2023
  उप जेल सरदारपुर में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

सरदारपुर । उप जेल सरदारपुर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में प्रथम अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश निरंजन कुमार पांचाल , व्यवहार न्यायाधीश महेन्द्र सिंह मेहसन, अभिभाषक संघ सरदारपुर के सचिव कमल किशोर वैष्णव, अभिभाषक सूर्यकांत पंडित आदि ने भाग लिया।


शिविर को श्री पांचाल ने संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग अपने जीवन में कुछ गलत अवैधानिक कार्य करने के कारण जेल में आए हो आप लोग यदि गलती नहीं करते तो आज स्वतंत्र जेल से बाहर घुमाते । अब आप जब भी जेल से बाहर निकलो तब अपना सामाजिक जीवन जीना अपराध की दुनिया से दूर रहना। हो सके तो समाज की भलाई के कार्य करना इससे तुम्हें समाज में सम्मान व यश की प्राप्ति हो।

श्री मेहसन ने दैनिक जीवन में विधि के अनुसार कार्य करने हेतु प्रेरित किया। शिविर में श्री वैष्णव तथा श्री पंडित ने भी अपने विचार व्यक्त किए। श्री पांचाल ने जेल का निरीक्षण किया जेल में बंद बंदियों की समस्याओं को जाना तथा हर करने का आश्वासन दिया । शिविर में जेल प्रबंधक अमन प्रसाद श्रीवास, श्रीराम न्यायालय कर्मचारी गणेश सूत्रकार उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें