ब्रेकिंग

जहां तक आपका नाता है ये पुण्य वंहा तक जाएगा, कथा में बैठा व्यक्ति श्रोता व भक्त बन जाता है - कमलकिशोर जी नागर

पगड़ी रस्म के दौरान दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश ,गौशाला,मंदिर और अस्पताल में दिया दान

शत प्रतिशत परिणाम के साथ रॉयल एकेडमी की गरिमा जैजगाया धार जिले की प्रावीण्य सूचि में

बेहतर सुविधाएं श्रेष्ठ विद्यार्थी के निर्माण मे सहायक होगी :- बिड़ला ग्रुप

भगवान के घर निर्दोष जाना लेकिन दोषी होकर मत जाना- कमलकिशोर नागर

सूचना

: जयस समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी राजेंद्र गामड़ ने रिंगनोद क्षेत्र में किया जनसंपर्क, नुक्कड़ सभा में कहा - बंद करवाएंगे अंग्रेजी शराब की दुकाने

Admin

Fri, Nov 10, 2023

सरदारपुर। विधानसभा चुनाव हेतु प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार जारी है। प्रत्याशी जनसंपर्क हेतु गांव-गांव पहुंचकर मतदान करने की अपील कर रहें है। सरदारपुर विधानसभा से जयस समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी राजेंद्र गामड़ का तूफानी जनसंपर्क जारी है। गुरुवार को राजेंद्र गामड़ ने रिंगनोद में जनसंपर्क किया। इस दौरान बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी उनके साथ रहें है।

जनसंपर्क के दौरान रिंगनोद में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए प्रत्याशी राजेंद्र गामड़ ने उनके पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि चुनाव जीतने के बाद अंग्रेजी शराब की दुकानें बंद करवाएंगे तथा ओबीसी आरक्षण 27 प्रतिशत लागू करवाने हेतु विधानसभा भवन में आंदोलन करेंगे।

वहीं नुक्कड़ सभा को अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। रिंगनोद सहित आसपास के अनेक गांवों में जनसंपर्क करने पहुंचे प्रत्याशी राजेंद्र गामड़ का जगह-जगह स्वागत भी किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें