ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: छात्रावास में 2 छात्रों की मौत के मामले में गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करने को लेकर जयस ने मुख्यमंत्री के थाना प्रभारी को सौपा ज्ञापन

Admin

Fri, Sep 27, 2024

राजोद। विकासखण्ड सरदारपुर अंतर्गत शासकीय जनजातीय सीनियर बालक छात्रावास रिंगनोद मे कक्षा 12वी के 2 छात्रो की करंट लगने से मृत्यु होने पर दोषी अधिकारी-कर्मचारी पर गैर इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज करने की मांग को लेकर जयस ने मुख्यमंत्री के नाम थाना प्रभारी को ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में बताया कि वर्तमान में कई छात्रावास में बच्चो को ही खाने की थालियां साफ करना पड़ती है, पानी की टंकी साफ करना पड़ती है। छात्रावास ध् आश्रम एवं स्कूल में कुशल संचालन एवं मानिटरिंग का दायित्व विकाराखण्ड के अधिकारियों का होता है छात्रो को प्रदाय की जाने वाली सुविधा भोजन, सुरक्षा के संबंध में जिम्मेदारी विकासखण्ड के अधिकारियों की होती है उक्त गंभीर लापरवाही के कारण ही रिंगनोद छात्रावास के दो छात्रों मृत्यु करंट लगने से हुई है।


जयस ने मृतक छात्रों के परिजनों को 25 25 लाख रुपए मुआवजा एवं परिवार के एक सदस्य को शासकीय नौकरी प्रदान करने की मांग की।
इस दौरान जयस प्रभारी सुनील डाबर, जयस अध्यक्ष अखिलेश डामर, पीरूलाल कटारा, सरपंच अर्जुन खराड़ी, बाबुलाल औसारी, दिलीप वसुनिया, जितेन्द्र मेड़ा, लालू खदेड़ा, मुकेश कटारा सहित जयस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उक्त जानकारी जयस मीडिया प्रभारी प्रवीण कटारे ने दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें