ब्रेकिंग

प्रोग्रेसिव पैंशनर एसोशिएशन संघ की बैठक का हुआ आयोजन , कई अहम मुद्दों पर हुए चर्चा

नपं सरदारपुर में शानदार भजनों पर हुआ संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन

प्रोगेसिव पेंशनर्स संघ की तहसील स्तरीय बैठक नरसिंह देवला में कल ,लंबित मांगो पर होंगी चर्चा

अमझर में मलेरिया मास सर्विलेंस कैंप का हुआ आयोजन,मलेरिया रेपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट किट से की जांच

जिला सत्र न्यायाधीश यादव ने गायत्री शक्तिपीठ नवग्रह वाटिका पर पौधारोपण किया

सूचना

: विधायक प्रताप ग्रेवाल के भाई की घर वापसी पूर्व नगर परिषद् अध्यक्ष ब्रजेश ग्रेवाल ने पुनः कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की

Admin

Sat, Aug 26, 2023

भाजपा के पिछडा वर्ग मण्डल मंत्री गिरधारी कुमावत ने भी छोडी भाजपा,छडावद के 9 एवं सरोदा के 2 कार्यकर्ताओ ने भी कांग्रेस का दामन थामा

सरदारपुर। मध्यप्रदेश मे आगामी विधानसभा चुनाव के पहले सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र मे भाजपा के पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ता निरंतर भारतीय जनता पार्टी को छोडकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर रहे है। कुछ माह पूर्व भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले सरदारपुर नगर परिषद् के पूर्व अध्यक्ष ब्रजेश ग्रेवाल ने शनिवार को पुनः अपनी घर वापसी करते हुए विधायक कार्यालय पर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

साथ ही भाजपा पिछडा वर्ग राजोद-लाबरिया मण्डल मंत्री गिरधारी कुमावत, हुकुमसिंह ग्रेवाल सहित ग्राम छडावद के युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष लखनसिंह सिसौदिया के नैतृत्व मे भाजपा के धारासिंह राठौर, राकेश सिसौदिया, पिन्टु रेवर, अरूण पंवार, महेश रेवर, रूस्तम पटेल, महेश राठौर, राजु चैधरी, राहुल डामर एवं सरोदा के भद्दु गामड, कालु भूरिया ने भी भाजपा की जनविरोधी नीति से आहत होकर एवं कांग्रेस की रीति नीति एवं विधायक प्रताप ग्रेवाल की कार्यशैली से प्रभावित होकर भाजपा छोडकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालो का विधायक प्रताप ग्रेवाल एवं कांग्रेस पदाधिकारियो द्वारा पुष्पमालाओ से स्वागत किया गया।

इस दौरान ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष रतनलाल पडियार, विधायक प्रतिनिधी संजय जायसवाल, जिला महासचिव विरसन भगत, प्रमोदराज जैन, जगदीश पाटीदार, राधेश्याम जाट, प्रभुलाल जाट, भेरूसिंह बडगोता, अंसार खान, अमरसिंह पटेल, दिनेश चौधरी, अंबर गर्ग, दिनेश पाठक, केकडिया डामोर, रूनिज ग्रेवाल, बगदीराम सिंगार, शंकर सौलंकी, बब्बुसिंह राठौर, बबलु डावर, बबलु सोनेर आदि उपस्थित रहे। यह जानकारी विधायक कार्यालय से विष्णु चौधरी ने दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें