: गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया गया श्री फल देकर किया गुरु का सम्मान
Admin
Sun, Jul 21, 2024

अमझेरा । नगर के शासकीय एकीकृत कन्या माध्यमिक विद्यालय में गुरुपूर्णिमा कार्यक्रम आयोजित हुआ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि योग गुरु जगदीश शर्मा द्वारा माँ सरस्वती को पुष्प और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया विद्यालय की छात्रा परी, अन्नपूर्णा और ख़ुशी द्वारा माँ सरस्वती की वन्दना की गई विद्यालय छात्र छात्राओ द्वारा गुरुजनों का तिलक लगाकर और श्री फल देकर सम्मान किया गया साथ ही नगर के पत्रकारों का भी विद्यालय परिवार द्वारा कलम देकर सम्मान किया गया विद्यालय छात्र चतरो द्वारा गुरु के प्रति अपने विचार व्यक्त किये गये साथ ही मुख्य अतिथि योग गुरु ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया की गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु की पूजा से हर तरह के सिद्धियों की प्राप्ति होती है और जीवन में आने वाली समस्याएं भी दूर हो जाती हैं साथ ही शर्मा ने बच्चो को योग के बारे में भी जानकारी दी और वही शिक्षक प्रवीन पंचोली ने गुरु की महिमा को बताते हुए कहा की गुरु का सम्मान हमेशा करना है गुरु के अच्छे विचार आपके जीवन को सफल बनाने का कार्य करते है वैशाली देशमुख ने बताया की जीवन में गुरु का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान होता है धर्म शास्त्रों में भी कहा गया है कि बिना गुरु के ईश्वर नहीं मिलता. इसलिए जीवन में गुरु का होना अत्यंत आवश्यक है पत्रकार आशीष पंचोली ने बताया की बच्चो आपके जीवन में आप किसी से भी कुछ सीखते है तो वो आपके गुरु कहलाते है हमे हमेशा गुरु की आज्ञा का पालन करना है अवसर पर विद्यालय प्रांगण में पौधा रोपण कार्यक्रम भी किया गया कार्यक्रम में समस्त विद्यार्थी और शिक्षक ममता रघुवंशी, सुधीर कुमार चक्र, संतोष मालवीय, सोनू सिसोदिया, सुशील खंडेलवाल आदि शिक्षक मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन श्रीकांत पांडे ने किया और आभार प्राचार्य वैशाली देशमुख ने माना |
विज्ञापन
विज्ञापन