ब्रेकिंग

प्रोग्रेसिव पैंशनर एसोशिएशन संघ की बैठक का हुआ आयोजन , कई अहम मुद्दों पर हुए चर्चा

नपं सरदारपुर में शानदार भजनों पर हुआ संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन

प्रोगेसिव पेंशनर्स संघ की तहसील स्तरीय बैठक नरसिंह देवला में कल ,लंबित मांगो पर होंगी चर्चा

अमझर में मलेरिया मास सर्विलेंस कैंप का हुआ आयोजन,मलेरिया रेपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट किट से की जांच

जिला सत्र न्यायाधीश यादव ने गायत्री शक्तिपीठ नवग्रह वाटिका पर पौधारोपण किया

सूचना

: गुजरात के विधायक ने किया धार्मिक, ऐतिहासिक स्थलों का निरीक्षण

Admin

Sat, Aug 26, 2023


अमझेरा। भारतीय जनता पार्टी पुरी तरह चुनावी मोड़ मे हे। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर नए नए प्रयोग किये जा रहे ये वही पास के राज्य गुजरात के विधायकों को भी विधानसभा मे संगठन को मजबूत करने के लिए भेजा गया हे। पूर्व मे महाराष्ट्र से संगठन को मजबूत करने के लिए सरदारपुर विधानसभा के सभी मंडलो पर विस्तारक भेजे गये थे। शनिवार को सात दिवस के प्रवास पर गुजरात की गरवाडा (दाहोद) विधानसभा के विधायक महेंद्र भाई भाभोर ने भाजपा द्वारा धार्मिक स्थलों पर किए गए विकास कार्यों का निरीक्षण किया ।

जिसमें श्री गंगा महादेव सुल्तानपुर एवं अमका झमका मंदिर अमझेरा पर जाकर दर्शन लाभ लिया एवं 1857 की क्रांति के शहीद महाराव बख्तावर सिंह जी के अमझेरा स्थित किले मे जाकर राजा की अश्वरोही प्रतिमा पर जाकर माल्यार्पण किया। विधायक भाभोर सरदारपुर विधानसभा के प्रवास पर संगठनात्मक विस्तार एवं कार्यकर्ताओं से सम्पर्क कर समस्त मंडलों में विगत 7 दिनों से बैठक लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओ से चर्चा भी कर रहे हैं ।

इस दौरान एडवोकेट धर्मेंद्र मंडलोई, भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र रघुवंशी, रवी पाठक, भगवानदास खंडेलवाल,नीलांबर शर्मा, हुकुम सिंह सुनेर, विजय दीक्षित, सरपंच प्रतिनिधि शिवा मकवाना, धर्मेंद्र राजपूत एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे । उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी अभिजीत पंडित के द्वारा दी गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें