ब्रेकिंग

सिविल हॉस्पिटल में सम्पन्न हुआ विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, 40 यूनिट रक्त संग्रहित

पशु चिकित्सा अधिकारी शर्मा हुए सेवानिवृत्त, सम्मान कर बिदाई दी

केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने मांगोद में किसानों के साथ सुनी मन की बात

सिविल अस्पताल के प्रभारी बीएमओ डाॅ सचिन द्विवेदी के कार्यकाल मे दो और उपलब्धि स्त्री रोग विशेषज्ञ और हब लैब की सुविधा

क्रिकेट मे अनुशासन और एकजुटता से सफलता मिलती है - विधायक प्रताप ग्रेवाल

सूचना

: सी एम यादव को पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमल यादव ने तीर कामटी भेट कर अमझेरा को तहसील बनाने की मांग की

Admin

Mon, Aug 19, 2024

अमझेरा। खाचरोद के एक कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमल यादव ने पहुंचकर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से भेट कर अमझेरा को तहसील बनाने सहित विभिन्न मांगो का पत्र सोपा गया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमल यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री से चर्चा कर अमझेरा को तहसील बनाने, महाविद्यालय प्रारम्भ करने, कृषि उपज मंडी, चारभुजा नाथ मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए राशि स्वीकृत करने ओर अमका झमका तीर्थ स्थल पर श्री कृष्ण रुखमणि हरण लोक का निर्माण प्रारम्भ करवाने की मांग की गई है । साथ हि नगर वन योजना के अंतर्गत वन भूमि पर नागरिकों के लिए उद्यान बनाने की मांग की गई जिस पर मुख्यमंत्री जी ने जल्दी हि सारे कार्य करने का आश्वासन दिया है । इस अवसर पर आदिवासी प्रतिक तिर कामटी  एवं शाल श्रीफल भेंट किया गया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वराज का अमझेरा से था विशेष लगाव

कमल यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री यादव को यह भी अवगत करवाया गया  पूर्व मे प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिह चौहान को दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज के द्वारा भी अमझेरा को तहसील बनाने के लिए स्वयं ने एक पत्र लिखा था जिसमे बताया था कि 1857 के प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम के साथ जुड़ा हुआ अमझेरा ऐतिहासिक नगर हे जो कभी रियासत हुआ करता था जो वर्तमान मे सिर्फ एक ग्राम पंचायत बन कर रह गया है । शहीदो को सच्ची श्रद्धांजलि स्वरूप अमझेरा को नवीन तहसील बनाया जाए ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें