ब्रेकिंग

सिविल हॉस्पिटल में सम्पन्न हुआ विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, 40 यूनिट रक्त संग्रहित

पशु चिकित्सा अधिकारी शर्मा हुए सेवानिवृत्त, सम्मान कर बिदाई दी

केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने मांगोद में किसानों के साथ सुनी मन की बात

सिविल अस्पताल के प्रभारी बीएमओ डाॅ सचिन द्विवेदी के कार्यकाल मे दो और उपलब्धि स्त्री रोग विशेषज्ञ और हब लैब की सुविधा

क्रिकेट मे अनुशासन और एकजुटता से सफलता मिलती है - विधायक प्रताप ग्रेवाल

सूचना

: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह कल लेंगे विधानसभा वार कार्यकर्ताओ की बैठक,इन्दौर संभाग के विधायक, पूर्व विधायक एवं पदाधिकारी भी होंगे बैठक मे शामिल, प्रियंका गांधी की होने वाली सभा को लेकर सिंह को सोपा सम्पूर्ण समन्वय का दायित्व

Admin

Sat, Sep 30, 2023


सरदारपुर। 5 अक्टुबर को राजगढ मे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की होने वाली सभा एवं वीर शहीद, जननायक टंट्या मामा की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के लिए मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजयसिंह को प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा सम्पूर्ण समन्वय का दायित्व सौंपा है।

विधायक प्रताप ग्रेवाल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलकिशोर पाटीदार, जिला कांग्रेस प्रभारी निर्मल मेहता ने बताया कि आमसभा को सफल बनाने हेतु पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह 1 अक्टुबर को मोहनखेडा मे दोपहर 12.30 बजे धार, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, बडवानी, अलिराजपुर, झाबुआ, रतलाम, इन्दौर जिलो के विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस द्वारा नियुक्त प्रभारी एवं सह प्रभारी, ब्लाॅक अध्यक्ष, जिला संगठन मंत्री, महिला कांग्रेस, सेवादल, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई के जिला अध्यक्षो एवं सभी विभाग, प्रकोष्ठो के जिला अध्यक्षो की बैठक लेंगे।

इस बैठक के पश्चात दोपहर 3.30 बजे कुक्षी विधानसभा, शाम 4.15 बजे मनावर विधानसभा, शाम 5 बजे धरमपुरी विधानसभा, शाम 5.45 बजे बदनावर विधानसभा, शाम 6.30 बजे धार विधानसभा, शाम 7.15 बजे गंधवानी विधानसभा, रात्रि 8 बजे सरदारपुर विधानसभा के समस्त मण्डलम एवं सैक्टर अध्यक्षो की बैठक लेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें