ब्रेकिंग

पगड़ी रस्म के दौरान दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश ,गौशाला,मंदिर और अस्पताल में दिया दान

शत प्रतिशत परिणाम के साथ रॉयल एकेडमी की गरिमा जैजगाया धार जिले की प्रावीण्य सूचि में

बेहतर सुविधाएं श्रेष्ठ विद्यार्थी के निर्माण मे सहायक होगी :- बिड़ला ग्रुप

भगवान के घर निर्दोष जाना लेकिन दोषी होकर मत जाना- कमलकिशोर नागर

फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में परिवाद खारिज, अदालत ने नहीं पाया प्रथम दृष्टया आधार

सूचना

: राजगढ़ में होने वाली प्रियंका गांधी की सभा को लेकर कांग्रेसियों में उत्साह, , प्रियंका के कार्यालय की टीम ने डाला डेरा दिए निर्देश,प्रशासनिक अमले ने भी संभाली कमान

Admin

Tue, Oct 3, 2023

राजगढ़। प्रियंका गांधी की दौरे को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंचने लगी है। राजगढ़ की मार्केटिंग सोसायटी में आमसभा हेतु विशाल पांडाल बनाने का कार्य भी अंतिम चरण में है। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासनिक अमला भी पूरी तरह जुट गया है। प्रियंका के दौरे को लेकर कांग्रेसियों का भी राजगढ़ में जमावड़ा होने लग गया है। मंगलवार को दोपहर में एडिशनल एसपी सहित स्थानीय अधिकारियों द्वारा हैलीपैड एवं पार्किंग व्यवस्था का जायजा लिया गया।

5 अक्टूबर को करीब 12 बजे प्रियंका गांधी हेलीपैड पर उतरने के बाद मोहनखेडा तीर्थ पहुंचकर मंदिर पर दर्शन कर तीर्थ के ट्रस्टीगण से मुलाकात करेगी। मोहनखेड़ा से निकलकर राजगढ़ में मंडी गेट के सामने टंट्या मामा की प्रतिमा का अनावरण करेगी एवं इसके बाद सोसाइटी ग्राउंड पर पहुंचकर विशाल आमसभा को संबोधित करेगी। जिसमे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला सहित प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण, पूर्व मंत्री गण, विधायकगण आदि उपस्थित रहेगे। हालांकि प्रियंका गांधी के आगमन को लेकर अधिकृत कार्यक्रम सामने नहीं आया है।

प्रशासनिक अमला हुआ मुस्तैद-
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर प्रशासन भी चाक-चौबंद व्यवस्था में जुट गया है। मंगलवार को एडिशनल एसपी इंद्रजीत बाकलवार ने एसडीएम राहुल चौहान तथा एसडीओपी आशुतोष पटेल के साथ मोहनखेड़ा जैन तीर्थ स्थित हेलीपैड का निरीक्षण किया तथा प्रियंका गांधी के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों द्वारा राजगढ़ थाना प्रभारी संजय रावत को आवश्यक निर्देश दिए।

प्रियंका की टीम ने किया निरीक्षण -
राजगढ़ की मार्केटिंग सोसायटी परिसर में आम सभा हेतु 1 लाख स्क्वेयर फिट का विशाल वाटर प्रुफ पांडाल बनाया जा रहा है। जिसके भीतर बैठने के लिए करीब 30 हजार कुर्सियां लगाई जाएगी। साथ ही पंडाल के अंदर ही 4 एलईडी स्क्रीन भी लगेगी। 80 बाय 40 का 6 फीट ऊंचा मंच बनाया गया है। वहीं मंगलवार को दिल्ली से प्रियंका गांधी के कार्यालय की टीम द्वारा मोहनखेड़ा जैन तीर्थ स्थित हेलीपैड निर्माण, आमसभा पर लग रहे वॉटरप्रूफ डोम एवं टंट्या मामा प्रतिमा स्थल का मध्यप्रदेश कांग्रेस के सहप्रभारी कुलदीप इंदौरा, राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल एवं स्थानीय विधायक प्रताप ग्रेवाल के साथ निरीक्षण किया एवं आवश्यक निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान प्रदेश महामंत्री हेमंत पाल, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष भंवर सिंह बारोड, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रघुनंदन शर्मा एवं राजेन्द्र पुरोहित, राहुल शर्मा, भी मौजूद रहे।

यह रहेंगी पार्किंग व्यवस्था -
5 अक्टूबर को राजगढ़ की मार्केटिंग सोसायटी परिसर में होने वाली आम सभा को लेकर पार्किंग व्यवस्था भी तय कर दी गई है। आमसभा में झाबुआ-पेटलावद मार्ग से आने वाले कार्यकर्ताओ के लिए पार्किंग स्थान मोहनखेड़ा गेट के समीप ईदगाह मैदान, कुक्षी-बड़वानी मार्ग से आने वाले वाले कार्यकर्ताओं के लिए विस्डम गुरुकुल स्कूल एवं आईजी विद्यापीठ स्कूल, धार-इंदौर मार्ग से आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए फोरलेन चौकड़ी के पास खाली मैदान, बदनावर-रतलाम मार्ग से आने वाले कार्यकर्ताओ के लिए कृषि उपज मण्डी के पीछे स्थित खाली मैदान पर पार्किंग व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें