ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: राजनीतिक दलों व मीडियाकर्मियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों से निर्वाचन अधिकारी व एसडीएम राहुल चौहान ने करवाया अवगत,स्टैंडिग कमेटी की ली बैठक

Admin

Mon, Oct 9, 2023

सरदारपुर। आदर्श आचार संहिता लागू होते ही निर्विघ्न मतदान हेतु प्रशासन सक्रिय हो गया है। सोमवार शाम 5 बजे सरदारपुर एसडीएम व निर्वाचन अधिकारी राहुल चौहान द्वारा स्टैंडिंग कमेटी की बैठक ली गई। बैठक में निर्वाचन अधिकारी व एसडीएम राहुल चौहान ने कहा कि आचार संहिता लागू हो गई है तथा प्रशासनिक अमला भी सक्रिय हो चुका है। अलग-अलग टीम गठित कर आचार संहिता का पालन करवाया जाएगा। शांतिपूर्ण चुनाव आप सभी के सहयोग से संपन्न होंगे।

बैठक में एसडीएम चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि मतदान केंद्र से पार्टी बूथों की दूरी पूर्व में 100 मीटर की होती थी। उसका दायरा बढ़ाकर अब 200 मीटर कर दिया गया। रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक ध्वनी प्रदूषण पर रोक रहेगी। निर्वाचन के दौरान शासकीय अवकाश पर भी कार्यो का अवकाश रहेगा। एसडीएम ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से कहा कि रैली, सभा एवं जुलूस की एक दिन पहले अनुमति लेनी होगी। रैली व सभा में भाषा का विशेष ध्यान रखा जाए। आचार संहिता का कठोरता से पालन करवाया जाएगा एवं आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत पर निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

पेड न्यूज पर रहेगी नजर -
बैठक में मास्टर ट्रेनर जेपी मानधन्या ने बताया कि पेड़ न्यूज पर कड़ी नजर आयोग कि रहेगी। वही सोशल मीडिया पर भी साइबर द्वारा विशेष निगरानी रखी जाएगी। किसी एक व्यक्ति के पक्ष व विपक्ष में माहौल बनाने पर उसकी हर स्तर पर जांच कर कार्रवाई कि जाएगी। इस दौरान बैठक में तहसीलदार मुकेश बामनिया, नायब तहसीलदार आशीष राठौड़, मास्टर ट्रेनर नारायण काग सहित राजनीति दल के पदाधिकारी व मीडियाकर्मी मौजूद रहें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें