ब्रेकिंग

पगड़ी रस्म के दौरान दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश ,गौशाला,मंदिर और अस्पताल में दिया दान

शत प्रतिशत परिणाम के साथ रॉयल एकेडमी की गरिमा जैजगाया धार जिले की प्रावीण्य सूचि में

बेहतर सुविधाएं श्रेष्ठ विद्यार्थी के निर्माण मे सहायक होगी :- बिड़ला ग्रुप

भगवान के घर निर्दोष जाना लेकिन दोषी होकर मत जाना- कमलकिशोर नागर

फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में परिवाद खारिज, अदालत ने नहीं पाया प्रथम दृष्टया आधार

सूचना

: शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था जीवन में बहुत आवश्यक है, उसके लिए शासन हर तरह से कटिबद्ध है---दत्तीगाँव,40 करोड़ के सीएम राइज विद्यालय का किया भूमि पूजन

Admin

Wed, Oct 4, 2023

अनवर मंसूरी@ नागदा (धार)। अच्छी व बेहतर शिक्षा प्रत्येक बच्चों को मिले उसको लेकर प्रदेश में मुख्यमंत्री सीएम राइज विद्यालय की सौगात विद्यार्थियों के भविष्य के लिए कारगर साबित होगी। बदनावर विधानसभा में बदनावर व नागदा दोनो जगह यह बड़ी सौगात शिक्षा क्षेत्र को और बेहतर करेगी। जहां बच्चों को अशासकीय संस्थाओं से भी अच्छी व्यवस्था के साथ शिक्षण दिया जायेगा। मुलतः शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था जीवन में बहुत आवश्यक है, उसके लिए शासन हर तरह से कटिबद्ध है। उक्त बातें चालीस करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले नवीन सीएम राइज भवन निर्माण के भूमि पूजन अवसर पर सीएम राइज संस्था परिसर नागदा में मुख्य अतिथि औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगाँव ने मंच से कही।

जहां म.प्र. नागरिक आपूर्ति निगम उपाध्यक्ष राज्य मंत्री राजेश अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि डाॅ. प्रहलादसिंह सोलंकी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड़, जनपद सदस्य राजेन्द्रसिंह पटेल, नितिन सावंत, पूर्व जनपद सदस्य संजय राठौड़, पूर्व सरपंच गोरधनलाल राठौड़, उपसरपंच रामेश्वर कुशवाह, इन्दरसिंह पटेल, भंवरलाल नाहर, मण्डल महामंत्री दिलीपसिंह सोलंकी, मुकेश भगवासा, प्रवीण चावला मंचासीन थे।

अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती मंदिर में पूजन-अर्चन कर नवीन सीएम राइज भवन का भूमि पूजन पं. धर्मेन्द्र के आचार्यत्व में केबिनेट मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगाँव व अतिथियों द्वारा किया गया। अतिथियों का स्वागत मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड़, जनपद सदस्य राजेन्द्रसिंह पटेल, सरंपच पन्नालाल कोली पूर्व सरपंच मोहन कोली ने साफा बांधकर व पुष्प माला पहनाकर किया।

सीएम राइज संस्था की ओर से जिला शिक्षा अधिकारी लक्ष्मणसिंह देवड़ा, संस्था प्राचार्य मनोज भगोरे द्वारा पौधे भेंट कर किया। मंत्री दत्तीगाँव का स्वागत छात्र-छात्राओं ने भी पुष्प माला पहनाकर किया। भूमि पूजन अवसर पर संबोधित करते हुए मंत्री दत्तीगाँव ने कहा कि छात्र-छात्राएँ जीवन में कभी भी शीतलता नहीं लाए, समय की कद्र करें, समय अनमोल है, माता-पिता गर्व करे ऐसी उपलब्धी शिक्षा के माध्यम से प्राप्त करें। जिससे उन्हें आपके नाम से जाना जाए, यही उनके जीवन का सबसे बड़ा सम्मान होगा। शिक्षा की गुणवत्ता में शिक्षक-शिक्षिकाएँ भी अपना शत प्रतिशत दें, हमारा भी प्रायस रहेगा कि रेगुलर प्रत्येक बच्चे पर पूरी जवाबदारी से ध्यान रहे। दत्तीगाँव ने विद्यार्थियांे से अच्छी व बेहतर शिक्षा को लेकर अनेक प्रश्न कर विद्यार्थियों की मन की जिज्ञासाओं को जाना। वहीं संस्था शिक्षिका के अच्छे शिक्षक कार्य को लेकर प्रशंसा कर उनसे भी विद्यार्थियों की शिक्षा को लेकर अपनी बात रखी।

मुख्य अतिथि दत्तीगाँव ने क्षेत्र के विकास में आगे भी कोई कमी ना होगी उसको लेकर सभी को आश्वस्त किया। वहीं जल्द ही 62 करोड़ रूपये की राशि से नागदा से चिराखान तक बनने वाले टू-लेन रोड़ की जानकारी से भी अवगत कराया।

डाॅ. प्रहलादसिंह सोलंकी ने अपने संबोधन में कहा कि बदनावर की तकदीर व तस्वीर बदलने को लेकर मंत्री दत्तीगाँव हमेशा अग्रणी रहे है। जिससे आज विधानसभा क्षेत्र में करोड़ो रूपये के विकासकार्य हो रहे है। भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी ने कहा कि पूरा समाज जब एक साथ चलता है तो देश आगे बढ़ता है। केन्द्र व प्रदेश सरकार विकास की इस कड़ी को हमेशा आगे रखेगी। राज्यमंत्री राजेश अग्रवाल ने विद्यार्थियों से जीवन में कुछ प्राप्त करना है तो शिक्षा पर जोर दे। अच्छी शिक्षा ही अच्छा भविष्य बना सकती है।

सीएम राइज नवीन भवन निर्माण म.प्र. पुलिस आवास अधोसंरचना विकास निगम इन्दौर के माध्यम से किया जायेगा। अतिथियों द्वारा संस्था परिसर में पौधों का रोपण भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन अनवर मंसुरी ने किया व आभार मण्डल अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड़ ने माना।

मंत्री दत्तीगाँव द्वारा ग्राम पंचायत नागदा अंतर्गत 4 लाख 50 हजार रूपये की राशि के सीसी खड़ंजा रोड़, श्री संकटमोचन बालाजी धाम मंदिर परिसर में 5 लाख 55 हजार रूपये की राशि के नवीन टीन शेड निर्माण का भूमि पूजन व महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत 2 लाख 19 हजार की राशि से निर्माण किये गए नवीन मुक्तिधाम का लोकार्पण किया गया। मंत्री दत्तीगाँव, राज्य मंत्री अग्रवाल ने सत्यवीर तेजाजी स्थानक व संकटमोचन बालाजी धाम मंदिर पहुंचकर दर्शन लाभ लिये। तेजाजी मंदिर समिति के कालुराम भाटी, अध्यक्ष मुन्नालाल देवड़ा व सदस्यों द्वारा साफा बांधकर व श्रीफल भेंट कर स्वागत किया। मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगाँव तीन घंटे से अधिक समय तक नगर में रूके व विकास कार्याें का भूमि पूजन व लोकार्पण किया। इस अवसर पर नागदा सहित आसपास क्षेत्र के अनेक गणमान्यजन उपस्थित थे।

ग्राम पंचायत माकनी में मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगाँव, राजेश अग्रवाल, डाॅ. प्रहलादसिंह सोलंकी, धर्मेन्द्र राठौड़ द्वारा आबादी भूमि के अधिकार अभिलेख पत्र पात्र हितग्राहियों को वितरीत किये व 8 लाख 35 हजार रूपये की राशि से बनने वाले सीसी खड़ंजा रोड़ का भूमि पूजन किया। जहां सरपंच महेश मेहरा द्वारा अतिथियों का स्वागत किया। वहीं ग्राम पंचायत जलोद अंतर्गत राजपुत धर्मशाला के समीप नयापुरा में 8 लाख 90 हजार रूपये राशि से बनने वाले सीसी खड़ंजा रोड़ का भूमि पूजन सभी अतिथियों द्वारा किया गया। जहां सरपंच प्रतिनिधि गणपत निनामा ने अतिथियों का स्वागत किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें