ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: प्रियंका गांधी के स्वागत को आतुर कांग्रेसी,बैनर-पोस्टर व कांग्रेस के झंडो से से पट गई सड़के, सुरक्षा को लेकर जगह-जगह पुलिसबल तैनात,

Admin

Thu, Oct 5, 2023

राजगढ़। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज राजगढ़ दौरे पर रहेगी। प्रियंका के आगमन को लेकर कांग्रेसियों में भारी उत्साह नजर आ रहा है। जिस मार्ग से प्रियंका राजगढ़ में प्रवेश करेगी वो पूरी तरह से बैनर, पोस्टर तथा कांग्रेस के झंडो से पट गया है। इधर सुरक्षा के मद्देनजर नजर जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया। प्रियंका गांधी की आम सभा को लेकर 400 से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

जारी हुए कार्यक्रम के अनुसार प्रियंका गांधी आज करीब 11.30 बजे मोहनखेड़ा जैन तीर्थ स्थित हेलिपैड पर पहुंचेगी। वे तीर्थ पर दर्शन-वंदन करने के बाद वे वाहनो के काफिले के साथ करीब 12 बजे राजगढ़ की कृषि उपज मंडी के सामने टंट्या मामा की प्रतिमा का अनावरण करेगी। जिसके बाद वे सीधे राजगढ़ की मार्केटिंग सोसायटी परिसर में पहुंचकर विशाल आम सभा को संबोधित करेगी। प्रियंका गांधी के साथ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रणदीप सुरजेवाला, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह भी मौजूद रहेंगे। इसके चलते जेड से लेकर वाय कैटेगरी तक कि सुरक्षा रहेगी। साथ ही एसपीजी का दल भी सुरक्षा के मद्देनजर नजर कमान संभाले हुआ है।

मंच पर लगे रही 120 कुर्सियां -
मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की आचार सहिता से ठीक पहले प्रियंका गांधी का दौरा काफी अहम माना जा रहा है। इसके जरिए मालवा-निमाड़ की आदिवासी सीटों पर कांग्रेस का विशेष फोकस है। धार, झाबुआ जिले के साथ ही कई जिलों से कांग्रेस कार्यकर्ता प्रियंका की सभा में पहुंचेंगे। कांग्रेस नेताओं से मिली जानकारी के अनुसार जहां प्रियंका सभा को सम्बोधित करेगी। उस मंच पर 120 कुर्सियां लगाई जा रही है। यानी प्रियंका के साथ कांग्रेस के चुनिंदा 120 नेता ही मंच पर रहेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें