ब्रेकिंग

सिविल हॉस्पिटल में सम्पन्न हुआ विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, 40 यूनिट रक्त संग्रहित

पशु चिकित्सा अधिकारी शर्मा हुए सेवानिवृत्त, सम्मान कर बिदाई दी

केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने मांगोद में किसानों के साथ सुनी मन की बात

सिविल अस्पताल के प्रभारी बीएमओ डाॅ सचिन द्विवेदी के कार्यकाल मे दो और उपलब्धि स्त्री रोग विशेषज्ञ और हब लैब की सुविधा

क्रिकेट मे अनुशासन और एकजुटता से सफलता मिलती है - विधायक प्रताप ग्रेवाल

सूचना

: अतिवृष्टि के चलते चालीस घंटे से जारी बारिश का क्रम,24 घंटे मे बरसा 10 इंच पानी,इस वर्षा सत्र मे 42 इचं से अधिक हो चुकी बारिश ,रबी के लिये हुई राहत,माही मुख्य बांध,कालीकराय बांध सहित सिंचाई विभाग के 61 तालाब भराये,रिंगनोद मे पैर फिसलने से बहे बालक का 22 घंटे बाद भी नही चला पता

Admin

Sun, Sep 17, 2023

सरदारपुर। पिछले 40 घंटे से बारिश का क्रम रूक रूक कर अनवरत जारी हैै। एक पखवाडे पुर्व जहा किसान खरीफ की फसल की खराब स्थिती को लेकर आसमान की और बारिश के लिये टक टकी निगाहे लगाये बैठे थे। वही इंद्र देव ऐसे मेहरबान हुये खरीफ तो ठीक रबी की फसल का कोटा भी पुरा हो गया। माही परियोजना के मुख्य बांध उपमुख्य बांध सहित सिंचाई विभाग के भी सभी तालाब भी लबरेज हो गये। अतिवृृष्टि के चलते जरूर कुछ नुकसान हुआ है। लेकिन रबी की फसल के लिये किसानो के लिये बहुत बडी राहत है।


सरदारपुर तहसील मुख्यालय की बात करे तो बारिश का आंकडा इस सत्र मे 1064.1 मिमी यानी 42.56 इंच को पार कर गया। बिते 24 घंटे की बात करे तो 261.6 मिमी यानी 10 इंच से अधिक बारिश दर्ज  हुई है। जबकी पिछले वर्ष इस अवधि मे सरदारपुर मे 800 मिमी यानी 32 इंच बारिश दर्ज हुई थी। 40 घंटे से अनवरत हो रही बारिश का सबसे बडा फायदा रबी की फसल के लिये किसानो के लिये हुआ है। सिंचाई विभाग के 61 मे से शनिवार को 55 तालाब पुर्ण भरा चुके थे। शनिवार रात से हो रही बारिश के बाद बचेे हुये तालाब भी पुर्ण भराने की बात कही जा रही है। जबकी एक पखवाडे पुर्व तक मात्र 13 तालाबो ने ही अपनी पुर्ण जलग्रहण क्षमता को धारण किया था।


माही परियोजना के दोनो बांधो ने भी अपनी पुर्ण जलग्रहण क्षमता को धारण कर लिया। शनिवार को माही मुख्य बांध के आठो गैट को खोलकर जल निकासी बहाल की गई थी। इस दौरान बांध के मनमोहक नजरा का लुत्फ लेने के लिये बडी संख्या मे जनता बांध स्थल पर पहुॅची थी। आज रविवार को छुट्टी का दिन होने के चलते बांध स्थल पर लोगो के आने का क्रम जारी है।
माही परियोजना के एसडीओ जेपीएस विष्ट ने बताया की लगातार बारिश के  चलते दोनो बांध स्थल पर अमला अलर्ट मोड पर है। अलग-अलग पारी मे कर्मचारीयो की डयुटी लगाई गई है। बांध के जलस्तर पर सत्त निगरानी रखी जा रही है। श्री बिष्ट ने बताया की माही मुख्य बांध के आठ गैट कल खोले गये थे जिसमे से तीन गैट तीन मीटर तक और बाकी गैट 1 से 2 मीटर तक खोले गये थे। रविवार को सुबह बांध मे पानी की आवक कम होने के बाद सभी गैट को 1 मीटर तक खोलकर जल स्तर मेटेन किया जा रहा है। बांध स्थल पर शनिवार सुबह 8 बजे से रविवार सुबह 8 बजे तक 100 मिमी यानी 4 इंच बारिश हुई जबकी इस वर्षा सत्र मे 543 मिमी लगभग 21 इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई।


कालीकराय बांध ने भी अपने पुर्ण जलग्रहण क्षमता को धारण कर लिया है। पिछले वर्ष बांध पुर्ण नही भरा पाया था जिसके कारण रबी की फसल के लिये किसानो को भरपुर पानी नही मिल पाया था। इस वर्ष बांध पुरा भराने से किसानो के चेहरे खिल गये। बांध स्थल पर पिछले 24 घंटे मे 152 मिमी लगभग 6 इंच बारिश दर्ज की गई जबकी इस सत्रमे 695 मिमी यानी 27 इंच से अधिक बारिश दर्ज हो चुकी है। शनिवार को बांध का जल लेवल मेंटन करने के लिये बांध के दो गैट 3 मीटर तक खोले गये थे। जिसे रविवार को सुबह 1 मीटर किया गया।


एसडीएम राहुल चौहान ने चर्चा के दौरान बताया की प्रशासन पुरी तरह अलर्ट है स्थिती  पर सत्त निगाहे रखे हुये है। अतिवृष्टि के चलते शनिवार को पुल पुलियाओ पर पानी की अधिक बहाव के चलते जरूर कुछ आवागमन बाधित हुआ था। जो कुछ घंटे के बाद पुनः आरंभ हो गया। श्री चौहान ने बताया की रिंगनोद मे 1 बालक के बहने के अलावा कही से किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सुचना नही है।
बालक शनिवार को दोपहर मे करीब 12.30 बजे नदी मे पैर फिसलने से बह गया था जिसकी सत्त तलाश जारी है। रविवार को सुबह 10 बजे तब बालक का कोई पता नही चल पाया था। प्रशासन एंव ग्रामीण नदी के बहाव क्षैत्र मे बालक की तलाश के लिये अभियान चलाये हुये है। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें