ब्रेकिंग

तेजाजी दशमी पर शासकीय अवकाश घोषित करे राज्य सरकार

कल निकलेगी भगवान राजराजेश्वर की राजसी सवारी,प्रजा का हाल जानने राजसी ठाट बाठ से करेंगे भ्रमण

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत शिविर का हुआ आयोजन,एसडीएम ओर एसडीओपी ने सुनी समस्या

31 उपवास की तपस्या अनुमोदनार्थ कार्यकर्म संपन्न,वरघोड़ा निकाला

रक्षाबंधन पूर्णिमा पर मंत्रोच्चार से धारण किया नवीन यज्ञोपवीत

सूचना

: जनपद प्रतिनिधी नेहा दीक्षित के प्रयास लाये रंग, मेस्को डेम का नाम हुआ परिवर्तत अब बख्तावर जलाशय के नाम से जाना जायेगा, कलेक्टर ने जारी की आदेश

Admin

Mon, Aug 21, 2023

सरदारपुर । 1857 की क्रांति के महान योद्धा अमर शहीद महाराव बख्तावरसिंह के बलिदान को अब जाकर उचित सम्मान मिलने लगा है। शहीद नगरी अमझेरा को इन दिनो एक के बाद एक सोगाते मिलने जा रही है। जनपद सदस्य श्रीमति नेहा शुभम दीक्षित द्वारा लबे समय से मुख्यमंत्री, प्रभारी मंत्री एवं उद्योग मंत्री को मांग पत्र सौंपकर नगर विद्यालय की कई शासकीय कार्यालयों का नामकरण अमर शहीद महाराव बख्तावरसिंह के नाम पर करने की मांग की जाती रही है।

इसके लिये भाजयुमो के जिला मंत्री शुभम दिक्षीत समय समय पर ज्ञापन सौपकर शहीद की शहादत को सम्मान देने की मांग की थी। 28 दिसबंर 2022 को जिले के प्रवास पर आये प्रभारी मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी को जनपद सदस्य नेहा शूभम दिक्षीत ने मस्को डेम का नामकरण अमर शहीद के ना म पर करने की मांग को लेकर पत्र सौपा था जिसका अस र भी हुआ अमझेरा में स्थित जल संसाधन विभाग के तालाब मेरको डेम का नामाकरण अब महाराव बख्तावर सिंह के नाम पर होगा।

जिला कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने इस आशय का आदेश जारी करते हुये बताया की जिला स्तर पर प्रभारी मंत्री के अनुमोदन के पश्चात जल संसाधन विभाग द्वारा निर्मात मैस्को डेम का नाम परिवर्तीत कर बख्तावर जलाशय किया जाता है। कलेक्टर ने समस्त शासकीय अभिलेखो मे नाम परिवर्तित करने के आदेश जारी करते हुये आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू करने के आदेश दिये है।

मेस्को डेम का नाम बख्तावर जलाशय होने पर जनपद सदस्य नेहा दीक्षित ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चोहान, प्रभारी मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी उद्योग मंत्री राज्यवर्धनसिंह दत्तीगांव और जल संसाधन विभाग सरदारपुर के तत्कालीन एसडीओ अशोक गर्ग का आभार व्यक्त किया व्यक्त किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें