ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: विधानसभा चुनाव को लेकर सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर पुलिस अधिकारियो का जिला स्तरीय संयुक्त प्रशिक्षण का  हुआ आयोजन,कलेक्टर और एसपी ने सम्बोधित कर आदर्श आचार संहिता के अक्षरस: पालन करने के बारे में विस्तार से बताया

Admin

Thu, Aug 31, 2023

    

   धार। विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियो के मद्देनजर निर्वाचन आयोग के निर्देशो की जानकारी देने हेतु  कलेक्टर  प्रियंक मिश्रा एवं  पुलिस अधीक्षक  मनोज कुमार सिंह द्वारा शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धार के ऑडिटोरियम में सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर पुलिस अधिकारियो का जिला स्तरीय संयुक्त प्रशिक्षण आयोजित किया गया। 

 कलेक्टर  प्रियंक मिश्रा द्वारा अधिकारियों को संबोधित करते हुये बताया गया कि इससे पहले दोनों सेक्टर अधिकारियों का अलग अलग प्रशिक्षण आयोजित किया जा चुका है किंतु निर्वाचन में सेक्टर ऑफिसर एवं पुलिस सेक्टर को साथ मे ही क्षेत्र में संयुक्त भ्रमण करना है। जनता मे भयमुक्त मतदान के लिए प्रेरित करना, अपने सेक्टर मे आगामी दिनों मे आवश्यक भ्रमण कर लेना है इसलिए आप सभी के परिचय एवं आपसी समन्वय स्थापित करने हेतु इस संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया है । 

   पुलिस अधीक्षक। मनोज कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि निर्वाचन एक महायज्ञ है जिसमे सभी को अपने कर्तव्यों के पालन से आहूति देकर इसे सफल बनाना है,जिसके लिए सभी विभागों को एक साथ मिलजुलकर काम करना होगा। पूरी चुनाव को संपन्न कराने मे सेक्टर मजिस्ट्रेट और सेक्टर पुलिस अधिकारी का महत्वपूर्ण भूमिका होंगी।

     मास्टर ट्रेनर श्री जैन द्वारा आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन कराये जाने हेतु निर्वाचन आयोग द्वारा विस्तृत दिशा- निर्देश दिये गये। निर्वाचन स्वतंत्र एवं निष्पक्ष हेतु यह आवश्यक है कि समस्त स्तर के मैदानी अधिकारी/कर्मचारी पूर्णतः निष्पक्ष एवं पारदर्शी व्यवहार रखे एवं समस्त प्रकार के नियम तथा प्रक्रियाओं का निर्वाचन के परिप्रेक्ष्य में अक्षरसः पालन करे। चुनाव से पहले, चुनाव वाले दिन और चुनाव के बाद आपकी भूमिका क्या क्या होंगी. अधिसूचना जारी होने के बाद और चुनाव से पहले 72 घंटे, 48 घंटे और 24 घंटे पहले के कर्तव्यों के बारे मे बारीकी से बताया ।

    प्रशिक्षण में सम्मिलित समस्त पुलिसकर्मियों के पुलिस मुख्यालय द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार जिले के जितने सुरक्षा कर्मी चुनाव की ट्रेनिंग प्राप्त कर चुके है उनका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया गया ।

    उक्त प्रशिक्षण में एडीएम अश्विनी रावत, अति पुलिस अधीक्षक  इंद्रजीत बाकलवार, रक्षित निरीक्षक  पुरुषोत्तम बिश्नोई, जिले के सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर पुलिस ऑफिसर, सूबेदार रविन्द्र कुशवाह आदि प्रशिक्षण में उपस्थित रहे। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें