ब्रेकिंग

पगड़ी रस्म के दौरान दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश ,गौशाला,मंदिर और अस्पताल में दिया दान

शत प्रतिशत परिणाम के साथ रॉयल एकेडमी की गरिमा जैजगाया धार जिले की प्रावीण्य सूचि में

बेहतर सुविधाएं श्रेष्ठ विद्यार्थी के निर्माण मे सहायक होगी :- बिड़ला ग्रुप

भगवान के घर निर्दोष जाना लेकिन दोषी होकर मत जाना- कमलकिशोर नागर

फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में परिवाद खारिज, अदालत ने नहीं पाया प्रथम दृष्टया आधार

सूचना

: जिला शिक्षा केन्द्र के वरिष्ठ अधिकारी मैथलीशरण द्वारा संकुल केंद्रों के विद्यालयों का किया निरीक्षण

Admin

Thu, Aug 10, 2023

अमझेरा। जिला शिक्षा केन्द्र के वरिष्ठ अधिकारी मैथलीशरण द्वारा संकुल अंतर्गत शा.न.प्रा.वि.उड़दियाबयड़ा व शा.न.प्रा. वि.नालापुरा एवं शा.एकिकृत मा.वि.सुल्तानपुर का निरीक्षण किया गया। शा.मा.वि.सुल्तानपुर के निरीक्षण के दौरान शाला भवन की जर्जर व खस्ता हाल होने की स्थिति का मौका मुआयना किया गया। व शाला के प्रधानाध्यापक जयविन्द्र सिंह को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए आश्वस्त किया कि राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल से नवीन भवन बनाने का प्रस्ताव स्वीकृति हेतु भेजा गया है। शिघ्र ही नवीन शाला भवन निर्माण की स्वीकृति प्राप्त होने वाली हैं। जैसे ही नवीन भवन बनाने की स्वीकृति मिलती है, वैसे ही बहुत जल्द नवीन शाला भवन बनाने हेतु आश्वस्त किया गया। व शा.न.प्राथमिक विद्यालय नालापुरा में शालैय बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता का कक्षावार स्तर देखा गया। व शा.न.प्रा.वि.नालापुरा के लिए एक अतिरिक्त कक्ष व शौचालय निर्माण हेतु मांगपत्र शाला प्रबंधन समिति का ठहराव प्रस्ताव बनाकर स्वीकृति हेतु जिला शिक्षा केन्द्र में भेजने हेतु शाला के प्रधानाध्यापिका श्रीमती निर्मला वर्मा को निर्देशित किया गया। शा.न.प्रा.वि.नालापुरा में शालैय बच्चों से किये गए प्रश्नों के उत्तर सही सही दिये जाने पर शाला में पदस्थ शिक्षिकाओं के द्वारा किये जा रहें शिक्षण कार्य की सराहना करते हुए संतोष जनक बताया गया। इस अवसर पर अमझेरा के वरिष्ठ पत्रकार अभिजीत पंडित व संकुल के जनशिक्षक सुशील कुमार खंडेलवाल, व कैलाश चन्द्र बघेल उपस्थित रहें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें