: भ्रष्ट जनपद पंचायत गंधवानी ने छुट्टी के दिन कर दिया मनरेगा का भुगतान, फर्जीवाडे पर अधिकारी नहीं लग पा रहे रोक मजदूर कर रहे लगातार पलायन
Admin
Fri, Sep 1, 2023
सोनू गुप्ता @गंधवानी। गंधवानी जनपद पंचायत में भ्रष्टाचार रुकने का नाम नहीं ले रहा है यहां पर मनरेगा में जितनी अनियमितताएं है उतनी शायद ही जिले की किसी जनपद में होगी यहां पर मनरेगा योजना में सामग्री भुगतान मनमर्जी से किया जा रहा है जिसके समाचार लगातार प्रकाशित कर जिम्मेदारों का ध्यान आकर्षित करवाया जा रहा है वहीं वर्तमान में मनरेगा का भुगतान रोक-रोक कर किया जा रहा है और अब बड़ी अनियमित यह है 30 अगस्त को छुट्टी वाले दिन ताबड़तोड़ चाहते लोगों का भुगतान किया गया है जबकि कई लोगों का भुगतान नहीं किया है।
ऐसे में विपक्ष भी सवाल खड़े करने लगा है और सवाल होने भी चाहिए कि आखिर इस तरीके से फर्जीवाडा मनरेगा से जुड़े अधिकारी क्यों कर रहे हैं वहीं कुछ लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में जल्द ही मनरेगा आयुक्त से भुगतान करने वाले इन अधिकारियों की शिकायत की जाएगी ताकि फर्जीवाड़े पर रोक लगाई जा सके।
(फर्जीवाड़ों पर जिलाधिकारी भी लगाम नहीं लग पा रहे हैं)
गंधवानी जनपद पंचायत में मनरेगा योजना में जिस तरीके से फर्जीवाड़ा हो रहा है उसे पर जिला अधिकारी भी लगाम नहीं लग पा रहा जबकि मीडिया और अन्य लोगों ने उन्हें कई बार इन चीजों से अवगत करा दिया गया बावजूद वह इस पर ध्यान देना नहीं चाहते शायद उनकी कोई मजबूरी होगी इसलिए वह इधर देखना भी नहीं चाहते।
(इधर मजदूर लगातार पलायन कर रहे हैं)
मनरेगा योजना में केवल गंधवानी विकासखंड में फर्जीवाड़ा है इसके अलावा कुछ भी नहीं है मजदूरों को कोई भी काम नहीं मिल रहा है और वो पलायन करने को मजबूर है यहां से प्रतिदिन गुजरात की ओर जाने वाली बसों में यह मजदूर काम की तलाश में जा रहा है तो फिर यहां पर मनरेगा योजना जो चल रही है उसमें किस काम मिल रहा है यह जांच का भी सही है लेकिन अधिकारियों का मन जांच की ओर है ही नहीं शायद उन्होंने भी खुली छूट दे रखी है कि जो चल रहा है उसे चलने दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन