ब्रेकिंग

पगड़ी रस्म के दौरान दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश ,गौशाला,मंदिर और अस्पताल में दिया दान

शत प्रतिशत परिणाम के साथ रॉयल एकेडमी की गरिमा जैजगाया धार जिले की प्रावीण्य सूचि में

बेहतर सुविधाएं श्रेष्ठ विद्यार्थी के निर्माण मे सहायक होगी :- बिड़ला ग्रुप

भगवान के घर निर्दोष जाना लेकिन दोषी होकर मत जाना- कमलकिशोर नागर

फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में परिवाद खारिज, अदालत ने नहीं पाया प्रथम दृष्टया आधार

सूचना

: बदलाव व परिवर्तन का संदेश लेकर कल राजगढ़ में आमसभा को संबोधित करेंगी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, दलित और आदिवासियों पर रहेगा विशेष फोकस,सुरेजवाला और दिग्विजय सिंह ने सभा स्थल का किया दौरा, पार्टी पदाधिकारी और नेताओं से की चर्चा

Admin

Wed, Oct 4, 2023

राजगढ़। विधानसभा चुनाव के पूर्व मालवा-निमाड़ में चुनावी बिगुल फूंकने व जन आक्रोश यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेस की स्टार प्रचारक व राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी कल 5 अक्टूंबर को राजगढ़ आ रही है। इसके पहले कांग्रेस नेताओं द्वारा आमसभा को लेकर तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गई हैं, सभा के एक दिन पहले तैयारियों की समीक्षा करने के लिए राज्यसभा सांसद व मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रभारी रणदीप सुरजेवाला व पूर्व सीएम दिग्वियजसिंह भी राजगढ़ पहुंचे। दोनों ही नेताओं ने आमसभा को लेकर बनाए जा रहे पांडाल का निरीक्षण किया व स्थानीय नेताओं से कार्यकर्ताओं के आने वाले रूट को लेकर चर्चा भी की है।

कांग्रेस नेताओं को मिली जानकारी के अनुसार प्रियंका गांधी सुबह करीब 11.40 बजे तक मोहनखेडा जैन तीर्थ में बनाए गए हैलिपेड पर आ जाएगी। जहां वे दर्शन वंदन कर तीर्थ के ट्रस्टीयों से चर्चा करेगी। जिसके बाद राजगढ़ में मंडी गेट के सामने टंट्या मामा की प्रतिमा का अनावरण कर राजगढ़ की मार्केटिंग सोसायटी परिसर में विशाल आमसभा को संबोधित। हालांकि उनके कार्यालय की टीम दो दिन पहले से ही राजगढ आ चुकी हैं, जिनके माध्यम से ही आमसभा को लेकर तैयारी की गई है।

आदिवासी सीटों को किया जा रहा कवर
राजगढ़ की मार्केटिंग सोसायटी परिसर में आम सभा हेतु 1 लाख स्क्वेयर फिट का विशाल वाटर प्रुफ पांडाल बनाया गया है। जिसके भीतर बैठने के लिए करीब 30 हजार से अधिक कुर्सियां लगाई जाएगी। साथ ही पंडाल के अंदर ही 4 एलईडी स्क्रीन भी लगेगी। वहीं 80 बाय 40 का 6 फीट ऊंचा मंच बनाया गया है। दिल्ली से प्रियंका गांधी के कार्यालय की टीम द्वारा मोहनखेड़ा जैन तीर्थ स्थित हेलीपैड निर्माण, आमसभा पर लग रहे वॉटरप्रूफ डोम एवं टंट्या मामा प्रतिमा स्थल का पूरा जिम्मा अपने हाथों में ले रखा है। स्थानीय नेताओं से सामंजस्य बैठाकर पूरा काम किया गया है।

स्थानीय नेताओं के अनुसार 9 जिलों में आने वाली पांच लोकसभा सीटें व 41 विधानसभाओं के पदाधिकारियों को आम सभा में बुलाया गया है, जिसमें विधायक से लेकर पूर्व विधायक व पूर्व सांसद भी रहेंगे। आमसभा में मंच पर बैठने वाले नेताओं में विशेष रूप से फोकस आदिवासी विधायक को लेकर किया जा रहा है, क्योंकि इस आम सभा के माध्यम से 22 आदिवासी सीटों को कवर किया जा सके।

जेड से लेकर वाय कैटेगरी की सुरक्षा रहेगी
कांग्रेस की स्टार प्रचारक होने के कारण प्रियंका गांधी व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को जेड सुरक्षा मिली हुई है। स्थानीय पुलिस व्यवस्था के अतिरिक्त पूरे समय जेड सुरक्षा के तहत आने वाले जवान ही मुख्य सुरक्षा को सभालेंगे। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को वाय कैटेगरी व राज्यसभा सांसद तथा चुनाव प्रभारी रणदीप सुरजेवाला को वाय प्लस कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है।

इंदौर, बड़वानी से आया पुलिस बल -
कांग्रेस की बडी सभा को देखते हुए पुलिस सहित प्रशासनिक अमले की ड्यूटी भी सुरक्षा के चलते लगाई गई है। आमसभा सहित प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम को लेकर दो एएसपी, 5 डीएसपी, 18 टीआई सहित 400 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। साथ ही सभा में आने वाली भीड़ को देखते हुए इंदौर, बड़वानी, झाबुआ से भी अतिरिक्त पुलिसबल धार को मिला है। वहीं उज्जैन से पीडीएस टीम भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंच चुकी है। कांग्रेस नेताओं के अनुसार 50 हजार से अधिक लोग सभा स्थल पर उपस्थित रहेंगे।

अन्य जिलों से भी आएंगे कांग्रेसी -
प्रियंका गांधी की सभा के माध्यम से कांग्रेस चुनाव के पहले कार्यकर्ताओं को एकजुटता का संदेश देने व प्रदेश की भाजपा सरकार की नाकामियों को जन-जन तक पहुंचाने की कोशिश कर रही है। ऐसे में सभा में धार के अलावा आसपास के जिलों के नेता भी आएंगे, ताकि पूरे अंचल में सभा का व्यापक असर हो सके, चुनाव के पहले पूरे क्षेत्र में कांग्रेस की अंतिम बडी सभा होगी। जिसमें राष्ट्रीय स्तर के नेता आ रहे हैं, अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में आचार संहिता लगने की तैयारी है। यह सभा अब जिले के लिए महत्वपूर्ण हो चुकी हैं, क्योंकि कांग्रेस की और से अभी तक विधानसभा चुनाव के लिए टिकटों का ऐलान नहीं किया गया है। ऐसे में चुनाव लड़ने के इच्छुक नेता भी समर्थकों के साथ पहुंचकर दावेदारी दिखाने का काम करेंगे।

परिवर्तन का संदेश लेकर आ रही प्रियंका -
आमसभा की तैयारीयों का जायजा लेने के राजगढ़ पहुंच कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि प्रियंका गांधी कल बदलाव व परिवर्तन का संदेश लेकर धार जिले की धरती पर आ रही है। जिस सरकार ने मध्यप्रदेश को दलितों के दमन में तथा आदिवासीयों व महिलाओ के अत्याचार में नबंर वन बना दिया। उस भाजपा सरकार को उखाड़ने का आव्हान करने के लिए प्रियंका गांधी विशाल आमसभा को संबोधित करेगी। लोगो के आशिर्वाद से एक नए इतिहास की संरचना करेंगी जो कांग्रेस की अगली सरकार की आधारशीला बनेगी। सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस में ना नेता का और ना निति का विवाद है। कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा चल रही है। जैसे ही जनआक्रोश यात्राएं पूरी हो जाएगी वैसे ही हम केंद्रीय समिति की बैठक बुलाकर टिकटों की घोषणा करेंगे।

भाजपा को नही मिल रहे उम्मीदवार -
रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भाजपा के टिकट वितरण को लेकर भाजपा संगठन पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को उम्मीदवार नहीं मिल रहें है इसलिए वो टायर्ड और रिटायर्ड लोंगो को लेकर आ रही है। शिवराज सिंह चौहान का पत्ता नरेंद्र सिंह तोमर, कैलाश विजयवर्गीय, फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रहलाद पटेल इन सब ने मिलकर कटवा दिया। दूसरी तरफ शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधीया को लगा की हम तो डूबेंगे सनम तुमको भी साथ लेकर डूबेंगे उन्होंन उल्टा फार्मूला दिया कि जब वो खुद डूबेंंगे तो वो इन सारे नेताओं को साथ डूबोने वाले है। वहां (भाजपा) परिवार में कत्ले आम मचा है लेकिन हम क्यू टीप्पणी करे उनका परिवार है। कांग्रेस का परिवार साढ़े 8 करोड़ मध्यप्रदेश की जनता है, हम सब एकत्रित होकर लोगो की लड़ाई लड़ रहें है। वहां सत्ता की सिर फुटव्वल है, यहां जनता के दर्द और आंसू पोछने का का संकल्प है और यही भाजपा और कांग्रेस में अंतर है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें