ब्रेकिंग

पगड़ी रस्म के दौरान दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश ,गौशाला,मंदिर और अस्पताल में दिया दान

शत प्रतिशत परिणाम के साथ रॉयल एकेडमी की गरिमा जैजगाया धार जिले की प्रावीण्य सूचि में

बेहतर सुविधाएं श्रेष्ठ विद्यार्थी के निर्माण मे सहायक होगी :- बिड़ला ग्रुप

भगवान के घर निर्दोष जाना लेकिन दोषी होकर मत जाना- कमलकिशोर नागर

फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में परिवाद खारिज, अदालत ने नहीं पाया प्रथम दृष्टया आधार

सूचना

: कठोर परिश्रम और अनुशासन के साथ विदेश से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त करने बाद दिल्ली से उत्र्तीण की एमसीआई की परीक्षा,विदेश से एमबीबीएस की डिग्री लेने वाला गांव का पहला छात्र बना डाॅ जयंत मारू

Admin

Fri, Aug 25, 2023

बरमंडल । सफलता के लिये कठोर परिश्रम और अनुशासन का होना बेहद जरूरी है। और यदि विद्यार्थी इन गुणों को आत्मसात कर ले तो परिस्थिति कितनी भी कठिन क्यों ना हो सफलता अवश्य मिलती है। ऐसा ही कुछ बरमंडल के एक किसान परिवार के बेटे ने कर दिखाया है। बरमंडल के स्वर्गीय भेरूलाल सालेचा के पोते जयंत मारू  ने रशिया से एमबीबीएस की डिग्री हासिल करने के बाद दिल्ली से एमसीआई की परीक्षा उत्र्तीण कर गांव मे विदेश से एमबीबीएस करने वाला पहला छात्र बना है।

स्वर्गीय भेरूलाल सालेचा साधारण परिवार से होकर कृषक थे। उनके पुत्र डाॅ गोवर्धन मारू ने बीईएमएस कर गांव मे क्लीनिक का संचालन करते है। उनकी इच्छा थी की उनका पोता बडा होकर सरकारी डॉक्टर बने। इस दौरान कई अड़चन आई लेकिन छात्र जयंत ने अपने दादा के सपनों को साकार करने के लिये विदेश जाकर एमबीबीएस की डिग्री लेने की ठान ली । इसके लिये रसिया का रुख किया जहां पर 6 वर्ष मे एमबीबीएस की परीक्षा उत्र्तीण कर दिल्ली से एमसीआई  की परीक्षा उत्र्तीण की। अब कुछ  वर्ष के बाद वह सरकारी डॉक्टर की पदवी हासिल कर ग्रामीण अंचल मे सेवा देगा।

डाॅ जयंत मारू के द्वारा एमसीआई की परीक्षा उत्र्तीण करने के बाद ग्राम मे आगमन पर ढोल ढमाके के साथ जुलूस निकालकर पुष्पहार से स्वागत किया। इस अवसर पर बडी संख्या मे मित्रों शुभचिंतकों ने बधाई दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें