: मदरसा (मकतब)तालीमुल कुरान, मरकज मस्जिद बदनावर मे आजादी पर्व पर शहर काजी सलीमउल्ला ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया
Admin
Thu, Aug 15, 2024

बदनावर @ अल्ताफ मंसूरी । मदरसा (मकतब)तालीमुल कुरान, मरकज मस्जिद बदनावर में शहर काजी सलीमउल्ला के मुख्य अतिथि में आजादी पर्व पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया।
इस मौके पर शहर काजी ने कहा कि हमारे पुरखों के बलिदान व एक जुट संघर्ष के बाद हमारे देश को अंग्रेजों से यह अनमोल आजादी मिली है। आजादी की लड़ाई में उलमाओ, मदरसो व मुसलमानो का अहम रोल रहा है। हमें अपना बेहतरीन किरदार पेश करके देश के विकास में सहभागी बनना है।
इस मौके पर इस मौके पर बाबू मास्टर साहब, हाजी यासीन मंसूरी, हाफिज जुनैद, अनीस भाई मिर्जा, अयूब भाई मास्टर , मुजफ्फर उस्ताद, शेरम भाई, मौलाना सफीक, गोलू भाई डॉक्टर, अल्ताफ मंसूरी मजहर अली, अजीम सरवर ,सरफराज पठान ,कालीम मंसूरी ,आसिफ भाई, रईस मंसूरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन