ब्रेकिंग

जहां तक आपका नाता है ये पुण्य वंहा तक जाएगा, कथा में बैठा व्यक्ति श्रोता व भक्त बन जाता है - कमलकिशोर जी नागर

पगड़ी रस्म के दौरान दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश ,गौशाला,मंदिर और अस्पताल में दिया दान

शत प्रतिशत परिणाम के साथ रॉयल एकेडमी की गरिमा जैजगाया धार जिले की प्रावीण्य सूचि में

बेहतर सुविधाएं श्रेष्ठ विद्यार्थी के निर्माण मे सहायक होगी :- बिड़ला ग्रुप

भगवान के घर निर्दोष जाना लेकिन दोषी होकर मत जाना- कमलकिशोर नागर

सूचना

: लाडली बहनो के साथ मनाया रक्षाबंधन,सीएम ने सिंगल क्लिक से बहनो के खातो मे अंतरित की राशी,रांगोली के माध्यम से सुदंर राखी बनाई बहनो ने,एसडीएम ने प्रंशशा करते हुये मोबाईल मे कैद  की तस्वीर

Admin

Sun, Aug 11, 2024

सरदारपुर । मप्र शासन के निर्देशानुसार नगर परिषद सरदारपुर द्वारा शनिवार को लाड़ली बहना योजना अंतर्गत रक्षाबंधन, हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा रैली, संगीत कार्यक्रम एवं तिरंगा सेल्फी पांइट एनआरएलएम कार्यालय के सभाकक्ष में एसडीएम मेघा पंवार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जहां मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव का लाइव प्रसारण लाड़ली बहनों एवं जनप्रतिनिधियों ने देखा। मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक के माध्यम से 1250 रूपए एवं रक्षाबंधन पर्व के 250 रूपए उपहार सहित कुल 1500 सौ रुपए लाड़ली बहनों के खातो में राशि जारी की। लाडली बहनों के चेहरो पर मुस्कान दिखाई दी।

बहनों ने रांगोली के माध्यम से सुंदर राखी बनाईं जिसे एसडीएम ने अपने मोबाइल में केद किया और रांगोली को निहारते हुए प्रशंसा की। तिरंगा सेल्फी पांइट पर बहनों के साथ अधिकारियों, कर्मचारियों आंगनवाड़ी कार्यकर्ता स्कूल के विद्यार्थी ने भी सेल्फी ली। इस दौरान लाडली बहनों के साथ नप अध्यक्ष मीनाक्षी ग्रेवाल, महिला पार्षद ज्योति युवराज पवार, शांता तहाड़, रेशमा परवेज लोदी, किरण भगवती यादव एवं लाडली बहनों द्वारा पार्षद नीरज कटारा एवं उपस्थित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कमचारीयो को राखी बांधी, वहीं बहनों ने एसडीएम, सीडीपीओ सहित महिलाओं को भी राखी बांधी। जनप्रतिनिधियों एवं बहनों ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत एनआरएलएम परिसर में पौधारोपण किया।

इस अवसर पर एसडीएम, नप अध्यक्ष आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। मांडल स्कूल के विद्यार्थियों के साथ, एसडीएम, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, आशा कार्यकर्ता, सुपरवाइजर, आदि हाथों में तिरंगा थामे मांडल स्कूल के विद्यार्थियों के साथ स्काउट बैंड़ के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। कार्यक्रम का संचालन डॉ शीरीन कुरैशी ने किया। अंत में प्रभारी सीएमओ आकाश भारद्वाज ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर लेखापाल नवीन पांडे, इंजीनियर कविता जमरे, स्वच्छता प्रभारी अरुण गोखले, मुकेश गेहलोद, रवि चोहान, महिला बाल विकास से अभिलाषा वास्केल सहित अंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं निकाय के कर्मचारीयों का सहयोग रहा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें