ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: अभिभाषक संघ परिसर मे हर्षोउल्लास के साथ मनाया गणेश उत्सव,परिसर मे प्रतिमा का विसर्जन कर त्रिवेणी के पौधे का किया रोपण

Admin

Thu, Sep 28, 2023

सरदारपुर। अभिभाषक संघ सरदारपुर परिसर में 10 दिवसीय श्री गणेश महोत्सव हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। गुरूवार को भक्तों द्वारा विधि विधान से बप्पा की पूजा अर्चना व आरती की गई, तथा अनंत चतुर्दशी के दिन पूजन आरती के पश्चात अभिभाषक संघ परिसर में श्री गणेशजी की मूर्ति का विसर्जन किया गया।

श्री गणेश उत्सव समारोह के अंतर्गत रात्रि में भजन, कीर्तन सुंदरकांड आदि कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, 28 सितंबर गुरुवार को अनंत चतुर्दशी के दिन ढोल के साथ गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन परिसर में ही किया गया जहां पर नीम पीपल और बड़ के पौधों का अर्थात त्रिवेणी का रोपण किया जावेगा, प्रतिदिन आरती मे बड़ी संख्या मैं अभिभाषक गण पक्षकार गण उपस्थित रहे, बुधवार के दिन भगवान श्री गणेश को छप्पन भोग का नैवेद्य लगाकर प्रसादी वितरण की गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें