ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: बीएमओ डाॅ बीआर कौशल ने सामुदायिक स्वास्थ केंद्र की व्यवस्था मे किया परिवर्तन,दिखाई देने लगा असर,साफ सफाई,सुरक्षा व्यवस्था के साथ ओपीडी कक्षो का किया विस्तार

Admin

Sun, Jul 2, 2023

सरदारपुर। सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पर इन दिनो स्वास्थ सेवाओ मे सुधार नजर आ रहा है। बीएमओ डा. बीआर कौशल के द्वारा पिछले दो माह मे सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पर स्वास्थ सुविधाओ को लेकर कई परिवर्तन किये गये जिसका असर दिखाई देने लगा है।
बीएमओ डाॅ कौशल के द्वारा अस्पताल मे साफ सफाई से लेकर चिकीत्सको के लिये ओपीडी के अलग-अलग कक्ष के साथ परिसर मे सिक्युरिटी गार्ड एंव वाहन पार्किग को लेकर सुधार कार्य करवाये गये है। डाॅ कौशल ने बताया की आने वाले एक दो माह मे सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पर मरीजो की सुविधाओ को लेकर कई कार्य करवाये जायेगे।


एक्सरे कक्ष,लैब एंव डेªसिग कक्ष के बहार खुले परिसर मे टीन शेड लगा दिया गया जिससे गर्मी एंव बारिश के दिनो मे मरीजो को परेशान नही होना पडेगा वही लैब मे ब्लड के लिये नया फ्रिजर की भी व्यवस्था की गई ताकी रक्तदान के दौरान एकत्रित होने वाले रक्त को यही पर सुरक्षित किया जा सके। वही ओपीडी के बहार मरीजो के बैठने के लिये बैच की व्यवस्था की गई ताकी मरीजो को इधर उधर बरामदे मे नही बैठना पडे। साथ ही नवीन लैब का निर्माण कार्य भी अंतिम चरण मे है। लैब के पास मे खाली पडी जमीन पर बगीचे निर्माण के लिये भी प्रयास किये जा रहे हे ताकी यहा पर आने वाले मरीजो के परिजनो को बैठने के लिये थोडा राहत भरा वातावरण मिल सके।

डाॅ कौशल ने बताया की कई बार दुर्घटना के बाद आने वाले घायलो के उपचार के दौरान विवाद की स्थिती निर्मीत हो जाती है। वही परिसर मे आवारा मवेशीयो का भी जमावडा भी बना रहता था। जिसके के लिये परिसर मे गार्ड की व्यवस्था भी की गई है।
बीएमओ डाॅ बीआर कौशल ने बताया की वार्ड मे साफ सफाई का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। सफाई व्यवस्था को लेकर चार्ट बनाकर डयुटी लगाई गई है। वही एनबीएसयु युनिट का भी संचालन आरंभ किया जा चुका है। जिससे जन्म लेने के बाद कमजोर बच्चो को रैफर करने की समस्या से छुटकारा मिल गया । डाॅ कौशल ने बताया की आने वाले दिनो मे सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पर सुविधाओ का विस्तार किया जायेगा ताकी मरीजो को बेहतर उपचार मिल सके।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें