ब्रेकिंग

पगड़ी रस्म के दौरान दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश ,गौशाला,मंदिर और अस्पताल में दिया दान

शत प्रतिशत परिणाम के साथ रॉयल एकेडमी की गरिमा जैजगाया धार जिले की प्रावीण्य सूचि में

बेहतर सुविधाएं श्रेष्ठ विद्यार्थी के निर्माण मे सहायक होगी :- बिड़ला ग्रुप

भगवान के घर निर्दोष जाना लेकिन दोषी होकर मत जाना- कमलकिशोर नागर

फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में परिवाद खारिज, अदालत ने नहीं पाया प्रथम दृष्टया आधार

सूचना

: राजगढ़ में अवैध शराब परिवहन के विरुद्ध पुलिस की बड़ी कार्रवाई, घेराबंदी कर पकड़ी 5 लाख की अवैध शराब

Admin

Tue, Sep 19, 2023

राजगढ़। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बोलेरों वाहन से 5 लाख रुपये की शराब जप्त की है। आरोपी वाहन चालक वाहन छोड़कर भागने में सफल रहा।

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के द्वारा सभी थाना प्रभारी को आबकारी के तहत प्रभावी कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया था। इसी के तहत पुलिस ने शाम करीब 6 बजे शराब से भरी पिकअप वाहन पकड़ी है।

अतिरिक्त पुलिस मध्य अधीक्षक डॉक्टर इंद्रजीत बाकलवार के मार्गदर्शन में तथा एसडीओपी आशुतोष पटेल के नेतृत्व में थाना प्रभारी राजगढ़ संजय रावत व पुलिस बल राजगढ़ की टीम के द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए 59 पेटी लंदन प्राइड व्हिस्की, कीमती 5 लाख जप्त पिकअप बोलोरो एमपी 11 जी 4308 कीमती 8 लाख जप्त की गई।

सरदारपुर एसडीओपी आशुतोष पटेल ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी नकी सेमलिया- रामपुरा में राजेश पिता विरसन भूरिया जो उसकी पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 11 जी 4308 में अवैध रूप से शराब रखी है जो सप्लाई के लिए करने वाला है। सूचना पर तत्काल थाना राजगढ़ की पुलिस के द्वारा मौके पर घेराबंदी की गई। जिससे पिकअप को लेकर भागने को हुआ लेकिन पिकप को नही ले जा सका और पुलिस को देखकर आरोपी फसल का फायदा उठाकर भाग गया।

पिकअप में कुल 59 पेटी लंदन प्राइड व्हिस्की मिली है जिस पर आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीकृत कर विवेचना की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें