: तीन माह से आशा कार्यकर्ता, उषा , आशा पर्यवेक्षकों को भुगतान नहीं हुआ कलेक्टर को दिया आवेदन
Admin
Wed, Sep 13, 2023
सरदारपुर । धार जिले के समस्त विकासखंड में आशा कार्यकर्ता, उषा, आशा पर्यवेक्षकों को 3 माह से भुगतान नहीं हुआ इस संबंध में मध्य प्रदेश आशा कार्यकर्ता, उषा , आशा पर्यवेक्षक संगठन की धार जिला अध्यक्ष संगीता मारु शंकर लाल मारु द्वारा धार आवक लिपि कलेक्टर कार्यालय धार को आवेदन देकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया गया और मारु ने यह भी बताया कि गर्भवती माता एवं 0 से 5 वर्ष के बच्चों के जन्म की पोर्टल पर एंट्री आशा कार्यकर्ताओं और उषा कार्यकर्ताओं से करवाई जा रही है जो कि एनआरएचएम भोपाल से ऐसा कोई आदेश नहीं है और यह कार्य कार्यकर्ताओं का नहीं है फिर भी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी द्वारा यह कार्य एंट्री का करवाया जा रहा है जो किया सरासर गलत है आवेदन में उल्लेख किया गया है की आशा कार्यकर्ता उषा कार्यकर्ता एंट्री का यह कार्य नहीं करेगी
विज्ञापन
विज्ञापन