: अमझेरा पुलिस को मिली सफलता, दो ईनामी आरोपी पकडा़ये
Admin
Mon, Oct 9, 2023
अमझेरा। लंबे समय से फरार इनामी बदमाश को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है। अमझेरा और राजगढ़ थाने की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक महिला एवं पुरुष आरोपी को पकड़ने में कामयाबी प्राप्त की।
पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर इंद्रजीत बाकलवार के निर्देशन में थाना प्रभारी अमझेरा संजय सिंह बैस के नेतृत्व में थाना अमझेरा एवं थाना राजगढ़ की संयुक्त टीम ने कार्यवाही करते हुए 5-5 हजार के दो ईनामी आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
एसडीओपी आशुतोष पटेल ने बताया कि थाना अमझेरा के अपराध क्रमांक 562/22, 173(8) जा. फौ. में विवेचनाधीन प्रकरण में लंबे समय से फरार आरोपी शाहरुख पिता मुंशी शेख निवासी मांगौद एवं एक महिला आरोपिया को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
उक्त आरोपियों को पकड़ने में थाना प्रभारी अमझेरा संजय सिंह बैस के नेतृत्व में उप निरीक्षक जूली अमलियार, उप निरीक्षक पृथ्वीराज तोमर, प्रधान आरक्षक बदिया वसुनिया, प्रधान आरक्षक संदीप, प्रधान आरक्षक उमेश, आर मुकेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन