ब्रेकिंग

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

सूचना

: सड़क पर बिखरे गेहूँ समेट रहे किसानों के लिए काल बनकर आई  आयशर,मारी टक्कर पिता-पुत्रो की मौत,हादसे मे चार लोगो ने घटनास्थल पर तोड़ा दम

Admin

Tue, Apr 11, 2023

सरदारपुर । बीती रात्रि मे मंडी मे गेहू लेकर जा रहे किसानों के लिये आयशर वाहन काल बनकर आया। टैक्टर ट्राली मे से गेहूं गिरने पर किसान उसे समेट रहे थे की आयशर ने टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही चार किसानों की मौत हो गई। सरदारपुर टीआई प्रदीप खन्ना जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे और मौका पंचनामा बनाकर शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा। वही आईसर चालक को भी तत्काल घेराबंदी कर राउंडअप कर लिया।

जानकारी के अनुसार  दरम्यानी रात में करीब 12.15 बजे करीबन की घटना है कि मृतक मुन्नालाल पिता चंपालाल जाति लौधा उम्र 47 वर्ष नि. रालामंण्डल थाना अमझेरा हाल मुकाम नौगावा धार का टैक्टर ट्राली में गेहू भर कर राजगढ़ मंडी में ट्रैक्टर चालक लवकुश पिता चम्लाल जाति लौधा उम्र 28 वर्ष नि. नाननखेडा के साथ लेजा रहा था कि ग्राम भैरूचीकी- उण्डेली फाटा के सामने रोड पर ट्रेक्टर ट्राली से गेहू गिर गये तब गेहु एकट्ठा करने व उठाने के लिये अपने लड़के को बुलाया तो मृतक का लडका नवदीप पिता मुन्नालाल जाति- लौधा उम्र 29 वर्ष करीवन नि. रालामंण्डल थाना अमझेरा हाल मुकाम नौगांव धार का अपने साथी संदिप पिता बजेसिहं जाति लोधा उम्र 26 वर्ष नि. नाननखेड़ा के साथ मजदूरी करने बुलाकर हिम्मत नि. धार को साथ में लेकर मो.सा. से भैरू चौकी उण्डेली फाटा पर आये। मो.सा. खड़ी कर गेंहू एकत्र कर रहे थे कि धार तरफ से एक आयशर क्रमांक जीजे 34 टी 1488 का चालक अपनी आयशर को तेजगति व लारवाही पूर्वक बीना हार्न बजाये चलाकर लाया व टक्कर मारदी जिससे मौके पर गेहु एकत्र कर रहे (1) मुन्नालाल पिता चम्पालाल जाति लौधा उप्र- 47 वर्ष नि. रालामंण्डल थाना अमझेरा हाल मुकाम नौगावा धार (2) लवकुश पिता चम्लाल जाति लौधा उम्र 28 वर्ष नि. नानाखेड़ा थाना तिरला (3) नवदीप पिता मुन्नालाल जाति- लौधा उम्र 29 वर्ष करीबन नि. रालामंण्डल थाना अमझेरा हाल मुकाम नौगावा धार (4) अर्जुन पिता हरेसिंह राजपूत उम्र 26 ग्राम पचलाना थाना नौगांव धार की टक्कर लगने से शरीर में जगह  जगह चोटे आने से मृत्यु हो गई है। आरोपी आयशर क्रमांक जीजे 34 टी 1488 एवं चालक को पुलिस ने राउंडअप किया है। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें