ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: एक दशक बाद गांधी परिवार का सदस्य फिर राजगढ से करेगा कांग्रेस मे उत्साह का संचार,कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कल जन आक्रोश रैली के साथ चुनावी रण का करेगी  शंखनाद , प्रियंका में इंदिरा की छवि देख रही है कांग्रेस,2009 मे सोनिया गांधी राजगढ और 2013 मे राहुल गांधी आये थे मोहनखेडा 

Admin

Wed, Oct 4, 2023

आरिफ शेख 

सरदारपुर। सरदारपुर विधानसभा का सबसे बडा नगर राजगढ वैसे तो तहसील क्षैत्र मे व्यापारी नगरी के तौर पर जाना पहचाना जाता है। लेकिन यहा से तीन किमी दुर प्रसिद्ध जैन तीर्थ के कारण राजगढ की ख्याती काफी बढ चुकी है। राजनेताओ का आगमन हो या फिर कोई शिवीर और सभा मोहनखेडा के बिना अधुरा ही माना जाता है। जब भी कोई राजनेता यहा पर आता है तो सबसे पहले दादा गुरूदैव राजेन्द्र सुरिश्वरजी मसा को शीश नवाये बिना नही जाता है। 

वैसे करीब-करीब अगले माह प्रदेश मे विधानसभा चुनाव है ऐसे मे कांग्रेस ने अपनी जन आक्रोश रैली का समापन आदिवासी बाहुल्य  सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र के राजगढ क्षैत्र से कर मालवा निमाड की 3 दर्जन से अधिक विधानसभा सीटो को साधकर चुनावी जीत को मजबुत करना चाहेगी। वैसे कांग्रेस के लिये मोहनखेडा तीर्थ तीर्थ हमेशा शुभ ही रहा है चाहे 2009 को लोकसभा चुनाव हो या फिर 2013 का चिंतन शिवीर दोनो ही वक्त कांग्रेस मे एक नये उत्साह का संचार किया है। 

2009 के लोकसभा चुनाव मे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने तत्कालीन कांग्रेस प्रत्याशी गजेन्द्रसिंह राजुखेडी के पक्ष मे राजगढ के मेला मैदान मे चुनावी सभा ली थी। उसके बाद राजुखेडी लोकसभा चुनाव जीते औैर देश मे युपीए की सरकार भी बनी। उसके बाद 2013 के चिंतन शिवीर का आयोजन मोहनखेडा मे कांग्रेस ने किया इस दौरान प्रदेश भर के नेता जुटे यहा पर राहुल गांधी ने जब कांग्रेस कायर्कतार्ओ से वन टु वन चर्चा  की तो राजनिती मे कांग्रेस के एक नये युग  का उदय हुआ। 

और अब गांधी परिवार की तीसरी सदस्य के तौर पर प्रियंका गांधी मोहनखेडा और राजगढ आयेगी। कांग्रेस इस समय प्रियंका मे इंदिरा गांधी वाली छबी देख रही है। राहुल गांधी के मुकाबले प्रियंका काफी आगे दिख रही है। राजगढ मे प्रियंका की सभा कराकर कांग्रेस धार,झाबुआ,अलीराजपुर,बडवानी के साथ साथ खरगौन,इंदौर,रतलाम जैसे जिलो की विधानसभा सीटो को साधने की कोशिश करेगी। 

मप्र मे बदलाव के संदेश को लेकर प्रियंका गांधी का सभा पर फोकर रहने की संभावना है। दलितो और आदिवासीयो पर अत्याचारो के मद्दो पर भी प्रियंका भाजपा सरकार को घेरेगी। प्रियंका गांधी की सभा मे यदि कांग्रेस की अपेक्षा के अनुरूप भीड जुट गई तो कांग्रेस कायर्कतार्ओ मे एक नये उत्साह का संचार होकर चुनावी रण का शंखनाद  हो  जायेगा। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें