ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: 26 कावड़ यात्रियों ने 7 घंटे मे तय की 135 की डाक कावड़ यात्रा ,बजरंग दल ने किया अनूठी कावड़ यात्रा का आयोजन

Admin

Tue, Aug 29, 2023


अमझेरा। बजरंग दल के कार्यकर्ताओ द्वारा नगर मे पहली बार अनूठी डाक कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग उज्जैन से विधिवत पूजन कर एक कावड़ मे पवित्र शिप्रा का जल भर कर उड़ान डाक कावड़ यात्रा सुबह 5 बजे प्रारम्भ हुई जिसमे 26 सदस्य निश्चित दूरी पर बारी बारी से कावड़ हाथ मे लेकर बिना रुके दौड़ते हुए 135 किमी का सफर 7 घंटे मे पुरा करते हुए अमझेरा पहुँचे ओर राज राजेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया गया।

यात्रा जैसे हि मांगोद पहुंची सैकड़ो लोगो ने यात्रा का स्वागत करते हुए वाहन रेली के साथ हाथो मे भगवा ध्वज लिए निकले। राजपुरा पहुंचने पर दुर्गवाहिनी की बहनो द्वारा पुष्प वर्षा से यात्रियों का स्वागत किया गया। अस्पताल तिराहे से यात्रा ने नगर मे प्रवेश किया। पूरे रास्ते जय श्री महाकाल एवं जय श्री राम के जय घोष करते हुए चल रहे थे। राज राजेश्वर महादेव पर जलाभिषेक एवं महाआरती प्रसादी वितरण कर यात्रा का समापन हुआ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें