ब्रेकिंग

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

तेजाजी दशमी पर शासकीय अवकाश घोषित करे राज्य सरकार

कल निकलेगी भगवान राजराजेश्वर की राजसी सवारी,प्रजा का हाल जानने राजसी ठाट बाठ से करेंगे भ्रमण

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत शिविर का हुआ आयोजन,एसडीएम ओर एसडीओपी ने सुनी समस्या

31 उपवास की तपस्या अनुमोदनार्थ कार्यकर्म संपन्न,वरघोड़ा निकाला

सूचना

: बयडा के 17 उपेक्षित भाजपा कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस का दामन थामा ,विधायक प्रताप ग्रेवाल ने पुष्पमाला पहनाकर किया स्वागत

Admin

Tue, Aug 29, 2023

सरदारपुर। भारतीय जनता पार्टी मे कार्यकर्ताओ की लगातार हो रही उपेक्षा आहत होकर निरंतर भाजपा के उपेक्षित कार्यकर्ता पार्टी छोडकर कांग्रेस मे शामिल हो रहे है। मंगलवार को ग्राम पंचायत कपास्थल के ग्राम बयडा के 2 पंच सहित कुल 17 भाजपा कार्यकर्ताओ ने एवं ग्राम बरमखेडी के वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश गिरवाल भगत ने कांग्रेस की रीति नीति एवं क्षेत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल की कार्यशैली से प्रभावित होकर विधायक कार्यालय सरदारपुर पर पहुचकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

विधायक प्रताप ग्रेवाल ने सभी कार्यकर्ताओ का पुष्पमाला से स्वागत कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करवाई। बयडा से कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालो मे पंच रूगनाथ भाभर, पंच अमरसिंह भाभर, जितेन्द्र कटारा, परसराम मेडा, भुरालाल मेडा, ईश्वर डामर, अम्बाराम मेडा, देवराम डामर, प्रकाश भाभर, लुना मेडा, रामा भाभर, कनीराम मालीवाड, उदेसिंह भाभर, कैलाश ग्रेवाल, रमेश, मोहनसिंह, तोलाराम, सुभाष शामिल है। इस अवसर पर लक्ष्मण चोयल, मोहनलाल गुर्जर, राजु मुनिया, सोहन गे्रवाल, अंकुर भईडिया, पारस गुण्डिया आदि उपस्थित रहें। यह जानकारी विधायक कार्यालय से विष्णु चौधरी द्वारा दी गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें