ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: झीलमिलाती झांकियां का निकला करवा 120 ढोल वालो ने बाधा समा,महाराणा प्रताप हिंदू संगठन के द्वारा निकाली गई झांकी

Admin

Sat, Sep 30, 2023



सोनू गुप्ता @ गंधवानी । गंधवानी में अनंत चतुर्दशी के दूसरे दिन शुक्रवार को देर रात झांकियां का कारवां भारत माता चौक से शुरू हुआ जहां पर एक से बढ़कर एक झीलमलाती हुई झांकियां निकाली साथ ही यहां पर जलगांव महाराष्ट्र से महाराणा प्रताप हिंदू युवा संगठन के द्वारा शिवगंध ग्रुप के 120 सदस्य ढोल वाले दल को बुलाया था जिन्होंने समां बांध दिया जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे साथ ही इन झांकी वालों को कई जगहों पर पुरस्कृत भी किया गया झांकियां को लेकर तहसीलदार और थाना प्रभारी पूरे समय अलर्ट रहे।


(भाजपा प्रत्याशी मेडा का स्वागत किया)
गंधवानी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी और जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेडा के प्रथम बार गंधवानी आगमन पर महाराणा प्रताप हिंदू युवा संगठन के द्वारा भारत माता चौक पर जबरदस्त स्वागत और सम्मान किया गया उसके बाद यहां से निकलने वाली झांकियां का सम्मान सरदार सिंह मेड़ा और महाराणा प्रताप हिंदू युवा संगठन के द्वारा किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।


(सिद्धिविनायक गणेश मंदिर पर चलित भंडारा हुआ)
भाजपा प्रत्याशी सरदार सिंह मेडा के द्वारा सिद्धिविनायक गणेश मंदिर पर भगवान की आरती कर पुजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया साथ ही श्री मेडा ने यहां पर चलित भंडारे का शुभारंभ किया बड़ी संख्या में भंडारे में लोगों ने प्रसादी ली समिति के द्वारा प्रतिवर्ष चलित भंडार आयोजित किया जाता है जिसमें बड़ी संख्या में झांकी देखने वाले लोग प्रसादी ग्रहण करते हैं इस वर्ष भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसादी ली।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें