ब्रेकिंग

पगड़ी रस्म के दौरान दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश ,गौशाला,मंदिर और अस्पताल में दिया दान

शत प्रतिशत परिणाम के साथ रॉयल एकेडमी की गरिमा जैजगाया धार जिले की प्रावीण्य सूचि में

बेहतर सुविधाएं श्रेष्ठ विद्यार्थी के निर्माण मे सहायक होगी :- बिड़ला ग्रुप

भगवान के घर निर्दोष जाना लेकिन दोषी होकर मत जाना- कमलकिशोर नागर

फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में परिवाद खारिज, अदालत ने नहीं पाया प्रथम दृष्टया आधार

सूचना

: भा.ज.पा. से उठा कार्यकर्ताओं का मन, शिवराज को नकारा भाजपा सदस्यता छोड थामा कांग्रेस का हाथ,सरकार बनते ही सबसे पहले 14 गांव कि कृषि भुमि को खरमोर अभ्यारण से मुक्त कराएंगे

विधायक ग्रेवाल ने तीसरे दिन भी किया तूफानी जनसंपर्क, आशाभरी निगाहे से ग्रामीणों ने किया स्वागत

सरदारपुर। विधानसभा चुनाव को लेकर विधायक प्रताप ग्रेवाल तीसरे दिन शनिवार को तिरला क्षेत्र में जन आशीर्वाद लेने पहुंचे। करीब एक दर्जन गावों में पहुंचे। इस दौरान तिरला में ग्रामीणों ने आशाभारी निगाहों से विधायक ग्रेवाल का स्वागत किया, विधायक ग्रेवाल ने ग्रामीणों की उम्मीदों पर खरा उतरने का आश्वासन दिया। 

जहॉ क्षैत्र के ग्राम बरमण्डल मे प्रदेश मुखिया सभा को सम्भोधित करनें पहुचें वहीं ग्राम पंचायत तिरला व सुखीईमली के भारतीय जनता पार्टी कें शंकर बारिया, सुखराम हटिला, दिलिप हटिला, जोगडिया डोडवा तडवी, डुडिया अखाडिया, रतन भुरिया, सुनिल तडवी ने भाजपा से नाराजगी जाहिर करतें हुए भाजपा से अपनें सम्बंध समाप्त कर कांग्रेस विधायक प्रताप ग्रेवाल कि कार्य शैली से प्रभावित होकर विधायक ग्रेवाल के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की,जिनका स्वागत पुष्पमाला पहनाकर पार्टी मे शामिल किया।

ग्रामीणों ने कहा कि कई दशकों से वे खरमोर अभ्यारण का दंश झेल रहे है, गावों में रोजगार नही मिलने के कारण पलायन करना पड़ता है। इस दौरान विधायक ग्रेवाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनते ही सबसे पहले क्षेत्र के 14 गावों को खरमोर से मुक्त कराएंगे। वैसे इस मुद्दे को लेकर मैं 2008 से भाजपा सरकार से लड़ाई लड़ रहा हु। भाजपा सरकार ने हमेशा से आदिवासियों के हक और अधिकारों पर डाका डालने का काम किया है। हमने गावों में ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार देने के उद्देश्य से रोजगार गारंटी योजना जैसी महत्वपूर्ण योजना प्रारंभ की लेकिन उसमे भी भाजपा के भ्रष्टाचारी नेताओ ने भ्रष्टाचार कर गरीब और आदिवासियों के मुंह से निवाला छीनने का काम किया है।

आदिवासियों के सपने पूरे किए

 विधायक ग्रेवाल ने आगे कहा कि हमने 15 माह  की कमलनाथ सरकार में हजारों आदिवासियों को खेती और आवास के लिए जमिनो के पट्टे  देकर उनके सपने पूरे किए है, उन्होंने ग्रामीण जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि अब क्षेत्र में खुशहाली के दिन लोटने वाले है। कुछ ही दिन बाद सरदारपुर सहित प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने जा रही है। हर गरीब को आवास मिलेगा, यदि आवास के लिए जमीन नही है तो उससे पट्टा दिया जाएगा। हातोद में नई कंपनियों की शुरुआत कराकर स्थानीय लोगो को ज्यादा से ज्यादा रोजगार उपलब्ध कराने की योजना बनाई जाएगी। 

इन योजनाओं का देगे लाभ

विधायक ग्रेवाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा महिलाओं को 1500 रूपये प्रतिमाह, 2 लाख तक किसानों का कर्ज माफ, 100 यूनिट बिजली बिल माफ और 200 यूनिट का हाफ, कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ, सिंचाई के पुराने बिजली बिल माफ, 12 घंटे सुनिश्चित सिंचाई बिजली का रास्ता साफ, किसान आंदोलन के मुकदमे माफ, 500 रूपये में गैस सिलेंडर, किसानों का फसल कर्ज होगा माफ, किसानों को 5 हॉर्स पावर बिजली बिल माफ,  27% ओबीसी आरक्षण का लाभ, जातिगत जनगणना का लाभ, नंदनी गोधन योजना प्रारंभ कर,  2 रू. प्रति किलो की दर से गोबर खरीदा जाएगा। वही 25 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा एवं 10 लाख का दुर्घटना बीमा देगें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें