ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: क्षेत्रीय सांसद सावित्री ठाकुर का केंद्रीय राज्य मंत्री बनने के बाद प्रथम नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत,अमर शहीद राजा बख्तावर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विभिन्न मंदिरो मे किए दर्शन


अमझेरा। केंद्रीय राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग एवं क्षेत्रीय सांसद सावित्री ठाकुर का मंत्री बनने के बाद प्रथम नगर आगमन पर कार्यकर्ताओ ने जोरदार स्वागत किया। सबसे पहले ग्राम राजपुरा मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया जिसके बाद रायल एकेडमी स्कूल मे विधार्थियों द्वारा स्वागत किया गया। महाराव बख्तावर सिह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के उद्यान मे स्थित राजा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर डॉक्टर एवं अस्पताल स्टॉफ से चर्चा की गई जिसके बाद मनावर चौराहे पर बड़ी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ताओ ने स्वागत किया एवं डॉक्टर भीमराव जी अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। अति प्राचीन अमका झमका तीर्थ पर पुजारी सुमित पंडित के द्वारा पूजन सम्पन्न करवाई गई। राज रजेश्वर महादेव मंदिर पर भी दर्शन किये। जेन मंदिर, कनक धाम श्री राम चौक, माता जी की हवेली श्री हरी मंदिर, नाना देवी मंदिर, श्री हरदम लाला हनुमान मंदिर मे दर्शन कर प्रतिदिन नगर मे निकलने वाली राम फेरी मे सम्मिलित होकर प्रसादी वितरित करवाई गई। बस स्टेण्ड स्थित अमर शाहिद राजा बख्तावर सिह के महल परिसर मे पहुंचकर अश्वरोही प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार मेडा, जिला पंचायत सदस्य गायत्री पुरोहित, पुर्व् विधायक वेलसीह भूरिया,
नवीन बानिया, मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र रघुवंशी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष राज श्री रावत,
रवि पाठक, भगवानदास खंडेलवाल, शिवा मकवाना, शुभम दीक्षित, बंशीलाल कुशवाह, विजय दीक्षित, रेमसीह गबराल भूरिया आदि अन्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें