ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: केंद्रीय मंत्री ठाकुर कल अमझेरा दसाई मंडल के दौरे पर


अमझेरा। केंद्रीय राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग एवं सांसद सावित्री ठाकुर कल शनिवार को अमझेरा दसाई मंडल के दौरे पर रहेंगी। मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र रघुवंशी ने बताया कि अमझेरा दसाई मंडल के ग्राम पंचायत कपास्थल मे दोपहर 3.20 बजे मंत्री महोदया का आगमन होगा जहा ग्राम पंचायत द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे लाड़ली बहना कार्यक्रम सहित आँगनवाड़ी भवन एवं अतिरिक्त कक्ष का भूमिपूजन होगा जिसके बाद 4 बजे ग्राम पंचायत राजपुरा आगमन एवं कार्यकर्ताओ के द्वारा स्वागत किया जायेगा। ग्राम पंचायत अमझेरा मे शाम 4.10 बजे अस्पताल परिसर मे महाराव बख्तावर सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, डॉ भीमराव जी अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण, प्रसिद्ध अमका झमका तीर्थ दर्शन पूजन, अमीझरा जेन तिर्थ दर्शन, श्री राम चौक कनक भवन राम मंदिर, माता जी की हवैली श्री हरी मंदिर, श्री हरदम लाला हनुमान मंदिर, नाना देवी मंदिर एवं रात्रिकालीन राम फेरी मे शामिल होगी। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहेंगे। उक्त जानकारी मंडल मीडिया प्रभारी अभिजीत पंडित के द्वारा दी गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें