ब्रेकिंग

कल निकलेगी भगवान राजराजेश्वर की राजसी सवारी,प्रजा का हाल जानने राजसी ठाट बाठ से करेंगे भ्रमण

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत शिविर का हुआ आयोजन,एसडीएम ओर एसडीओपी ने सुनी समस्या

31 उपवास की तपस्या अनुमोदनार्थ कार्यकर्म संपन्न,वरघोड़ा निकाला

रक्षाबंधन पूर्णिमा पर मंत्रोच्चार से धारण किया नवीन यज्ञोपवीत

रक्षाबंधन पर सब जेल सरदारपुर की अनूठी पहल , “एक बंदी एक पेड़” अभियान के तहत बहनों को दिए पौधे

सूचना

: केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर के सरदारपुर विधानसभा मे प्रथम आगमन पर किया भव्य स्वागत,सरदारपुर मे सिविल हॉस्पिटल मे महिला चिकित्सक सहित विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा मांग पत्र,राजगढ मे कार्यकर्ताओ को संबोधित किया

सरदारपुर। धार -महू लोकसभा सीट पर भाजपा की ऐतिहासिक विजय के बाद सांसद एवं केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री बनने के बाद सावित्री ठाकुर  शनिवार को सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र मे प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत कर उनका सम्मान किया। सरदारपुर विधानसभा के सुल्तानपुर से आरंभ हुआ दौरा देर रात को राजगढ मे कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ समापन हुआ। दौरे मे क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए मंत्री श्रीमती ठाकुर ने भूमि पूजन भी किया। सरदारपुर नगर मे  विकास के लिए मांग पत्र सौंपा, सिविल हॉस्पिटल सरदारपुर में महिला चिकित्सक की मांग की।


 ग्राम पंचायत बडबेली में चार लाख 50 हजार की लागत से निर्मित होने वाले सीसी रोड का मंत्री सावित्री ठाकुर द्वारा भूमि पूजन कर गेती चलाकर कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान सरदारपुर मंडल अध्यक्ष अखिलेश यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार मेडा, मृत्युंजय सिंह दत्तीगांव, जिला पंचायत सदस्य गायत्री पुरोहित, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि देवा सिंगर, सरपंच दुर्गा रामकिशन खराड़ी, मंडल उपाध्यक्ष ओम प्रकाश पाटीदार, उपाध्यक्ष अमित जाट, युवा नेता संजय बघेल, आईटी सेल प्रभारी पंकज गर्ग सहित बड़ी संख्या भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


 इस के पूर्व ग्राम टांडाखेडा मेहगांव में भी मंत्री  का पुष्प मालाओं से स्वागत कर ग्राम के विकास कार्य एवं सरदारपुर-बालोदा मार्ग को टू लेन बनाने एवं चिचोडिया से टांडाखेडा होते हुए हनुमंत्या कांग मार्ग पर डामरीकरण के लिए मांग पत्र सौंपा।
सरदारपुर नगर आगमन पर बदनावर चैपाटी पर भाजपा कार्यकर्ता ने, पंचमुखी चोराहे पर सरदारपुर भाजपा मंडल के मंच से आदित्य यादव, अंश मिश्रा सहित पदाधिकारीयों,  पुष्पा माला से स्वागत किया। पंचमुखी चौराहे पर स्थित टंट्या मामा की मूर्ति पर मंत्री  ने माल्यार्पण किया पश्चात शहीद स्मारक के समीप नगर परिषद के मंच पर मंत्री श्रीमती ठाकुर को नप अध्यक्ष मीनाक्षी ग्रेवाल सहित पार्षदगणों द्वारा पुष्पमाला से स्वागत कर नगर विकास को लेकर मांग पत्र सौंपा। यहां शहीद स्मारक परिसर में मंत्री ने पौधारोपण किया। यहां से मंत्री का काफिला बस स्टैंड स्थित गांधी प्रतिमा स्थल पहुंचा गांधी प्रतिमा पर मंत्री ने माल्यार्पण किया। इस दौरान दिनेश मिंडा ने मांग पत्र सौंपते हुए मंत्री महोदय को अवगत कराया कि तहसील मुख्यालय सरदारपुर होकर यहां सिविल हास्पिटल है। महिला चिकित्सक नहीं होने से महिलाओं को अधिक परेशानी उठाना पड़ रही है। एक महिला चिकित्सक डा शीला मुजाल्दा है जिन्हें सीबीएमओ के पद पर पदस्थ कर देने से अक्सर बैठक एवं फिल्ड में कार्य के चलते मरीजों को देखने का समय नहीं मिल पाता है। शीघ्र महिला चिकित्सकों की व्यवस्था करने की मांग की। इस दौरान मंत्री महोदय पार्टी के पदाधिकारियों के निवास भी पहुंची। यहां से मंत्री महोदय का काफिला भोपावर चैकड़ी होते हुए रिंगनोद की और रवाना हुआ।


वही रात्री मे मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर का काफीला राजगढ पहुॅचा जहा पर पार्टी कार्यकर्ताओ ने भव्य स्वागत किया। इसके बाद शिव वाटिका राजगढ़ मे भाजपा कार्यकर्ताओ को सम्बोधित किया।  इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार मेडा, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र गर्ग, नविन बानिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विश्वास पांडे, पूर्व विधायक वेल सिंह भूरिया धर्मेंद्र मंडलोई, राकेश पटेल, मृत्युंजय सिंह दत्तीगांव,गांव जिला पंचायत सदस्य प्रति. पप्पू गामड, जगदीश भाभर,गायत्री पुरोहित आदि उपस्थित थे। स्वागत भाषण राजगढ़ मंडल अध्यक्ष गिरधारी चैधरी ने दिया एवं आभार ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मदन चोयल नेता व्यक्त किया ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें