: ज्योतिष विद्या मे इस बार भी प्रदेश मे कांग्रेस-भाजपा मे कांटे का मुकाबला,विजयवर्गीय,तोमर की जीत तो मंत्री तुलसी सिलावट की हार व बदनावर मे दत्तीगांव कांटे के मुकाबले मे फंसे,कमलनाथ के राज योग प्रबल,भविष्य मे पीएम या राष्ट्रपति भी बन जाये तो अतिशयोक्ति नही
Admin
Fri, Nov 17, 2023
सरदारपुर। चुनाव परिदृश्य मे ओपिनियन पोल,एग्जिट पोल,सट्टा बाजार और ज्योतिष विद्या की चर्चा के बिना अधूरा सा माना जाता है कई बार इनके आंकड़े सटीक बैठते है तो कई बार अनुमान से कोसो दुर रह जाते हैै। वैसे ज्योतिष विद्या मे करीब-करीब हर नेता का विश्वास रहता है अपनी जन्म कुंडली के हिसाब एवं ग्रहों की दशा को देखकर उम्मीदवार जहा शुभ मुहूर्त मे नामांकन दाखिल करते हैं तो जीत के बाद सत्ता मे आने पर शुभ मुहूर्त मे शपथ और पदभार ग्रहण करने के कई रोचक किस्से भी हमने सुने है।
विधानसभा चुनाव को लेकर भी हमने क्षेत्र के युवा ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश शर्मा ने चुनावी परिदृश्य को लेकर चर्चा की तो उन्होंने बताया की कुंडली देखकर ही वे कुछ कह सकते है वर्तमान मे उनके पास भाजपा एवं कांग्रेस से जुड़े कई नेताओं की कुंडलियाँ उनके समर्थको ने भेजी थी जिसे देखकर चुनावी मैदान मे उनकी स्थिति का आकलन उनके द्वारा किया गया। पंडित शर्मा ने बताया कि प्रदेश मे इस बार भी पिछले विधानसभा चुनाव की तरह ही कांग्रेस एवं भाजपा मे कांटे का मुकाबला रहेगा। पूर्ण बहुमत के आसार तो कम नजर आ रहे है लेकिन सबसे बड़े दल के तौर पर उभरकर जरूर कांग्रेस सरकार बना लेगी।
पंडित शर्मा ने बताया की यदि पिछली बार की गलती सरकार गठन के दौरान कांग्रेस ने दोहराई तो इस बार भी 18 महीने के करीब की कांग्रेस सत्ता का सुख भोग सकेगी।
पिछली बार की गलती का पुछने पर पंडित राजेश शर्मा ने बताया की पिछली बार कमलनाथ ने चर लग्न मे शपथ ली थी वही राजस्थान मे भी गहलोत ने चर लग्न मे शपथ ली चर चलायमान होता है जिसके कारण कमलनाथ की सरकार 18 महीने ही चल पाई वही राजस्थान मे भी अशोक गहलोत को पॉच वर्ष सरकार चलाने के दौरान कठिनाई का सामना करना पडा। छत्तीसगढ़ मे जरूर भूपेश बघेल ने स्थिर लग्न मे शपथ ली थी जिसके कारण उन्हे किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पडा।
कमलनाथ की कुंडली के बारे मे बताते हुए पंडित शर्मा ने कहा की उनके भाग्य मे प्रबल राजयोग है भविष्य मे यदि वे प्रधानमंत्री या फिर राष्ट्रपति भी बन जाये तो कोई अतिश्योक्ति नही होगी।
पंडित शर्मा ने बताया की इंदौर 1 से चुनाव लड रहे कैलाश विजयवर्गीय एंव दिमनी से चुनाव लड रहे केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र तोमर चुनाव जीत जायेगे। वही बदनावर मे मंत्री राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव कांटे के मुकाबले मे फंसे हुए है उनकी जीत की 49 प्रतिशत संभावना है। वही सांवेर मे मंत्री तुलसी सिलावट की हार हो सकती है। मार्केेस की दशा उन्हें हानि पहुँचा रही है। सरदारपुर मे प्रताप ग्रेवाल जीत रहे है। कन्या राशि का स्वामी बुध है जो उनकी जीत की राह का मार्ग प्रशस्त कर रहा है ।
विज्ञापन
विज्ञापन