: सही निकली bakhtavar express की खबर ------- कांग्रेस ने 144 नामों की जारी की पहली सूची,बगावत की खबरों की बीच,मनावर,धार व बदनावर को रखा होल्ड पर,राजुखेडी की घर वापसी पर संशय,दस जनपथ दे सकता है दखल,जयस के दो गुटो मे बंटने पर हीरालाल अलावा का भी टिकट तय नहीं,मनावर मे राजुखेडी और रंजना मे हो सकता मुकाबला ?
Admin
Sun, Oct 15, 2023
आरिफ शेख
सरदारपुर। नवरात्रि के शुभ मुहूर्त मे कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव को लेकर मप्र मे अपनी पहली सूची जारी कर दी है। आज सुबह 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की गई है। जिनमें से अधिकांश सिटिंग एमएलए है। कुछ नए चेहरों के नामों की घोषणा भी की गई है। वैसे कल बख्तावर एक्सप्रेस ने अपनी खबर मे धार,झाबुआ और अलीराजपुर जिले के जो नाम बताए थे अधिकांश नाम वै ही सुचि मे नजर आये। कल ही अलीराजपुर सीट पर विधायक मुकेश पटेल,जोबट सीट पर अलीराजपुर नगर पालिका अध्यक्ष सेना पटेल,झाबुआ सीट पर युकां प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया,पेटलावद सीट पर विधायक वालसिंह मेडा,थांदला सीट पर विधायक वीर सिंह भूरिया की नाम तय होने की बात बताई थी। वही धार जिले मे गंधवानी सीट पर विधायक उमंग सिंघार,कुक्षी सीट पर विधायक हनी बघेल व सरदारपुर सीट पर विधायक प्रताप ग्रेवाल के नाम तय होने की बात बताई थी। वही दो से अधिक सर्वे मे कमजोर स्थिति के बावजूद धरमपुरी सीट पर विधायक पांचीलाल मेडा के उम्मीदवारी बरकरार रखने की बात बताई थी जो सही साबित हुई।
वैसे कांग्रेस की प्रथम सूची तय होने की खबर सूत्रों से बाहर आने के बाद सोशल मीडिया पर खबर प्रकाशन के बाद जिले मे कांग्रेस मे अंदरूनी बगावत की खबरें कांग्रेस के दिल्ली दरबार मे पहुंचने के बाद धार,मनावर और बदनावर सीट को होल्ड पर रख दिया गया है। यहा पर भाजपा और कांग्रेस दोनो ही दल अंतिम समय मे प्रत्याशी तय कर सकती है।
पूर्व सांसद गजेन्द्र सिंह राजूखेड़ी को इस बार धरमपुरी सीट से मैदान मे उतारने की पूरी संभावना थी लेकिन खराब सर्वे रिपोट और विरोध के बाद भी अंतिम समय मे विधायक पांचीलाल मेडा अपना टिकट पक्का करने मे कामयाब रहे। शनिवार को दिनभर जिले मे पुर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी के भाजपा मे जाने की खबरें चलती रही । राजुखेडी के भाजपा मे जाने की खबरों के बीच कांग्रेस ने मनावर सीट को होल्ड पर रख दिया है।
गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी जिले के एकमात्र ऐसे कांग्रेस नेता है जिनकी दिल्ली के दस जनपथ मे सीधी पकड है। दो बार लोकसभा टिकट काटने एवं पिछले चुनाव मे मनावर सीट पर राजुखेडी का नाम तय होने पर जयस से समझौते के बाद राजुखेडी ने विरोध नहीं किया। लेकिन इस बार फिर धरमपुरी सीट पर उन्हें उम्मीदवार बनाने की बात कहकर पाचीलाल मेडा का टिकट तय कर दिया हैै।
राजनीतिक सूत्रों की मानें तो गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी को लेकर दस जनपथ दखल दे सकता है। सूत्रों की मानें तो फिलहाल राजुखेडी की भाजपा मे घर वापसी पर अभी संशय है। क्योंकि प्रदेश मे जयस भी दो गुटो मे बंट चुकी हैै। एक गुट का नेतृत्व जयस राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकश मुजाल्दा कर रहे है इस गुट ने अभी चार विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार तय कर प्रचार प्रसार आरंभ कर दिया है। यह गुट प्रदेश मे 20 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की बात कह रहा है। वही दूसरा गुट हीरालाल अलावा का है यह 85 सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कह रहा है। ऐसे मे कांग्रेस से हीरालाल अलावा गुट का समझौता शायद ही हो पाये।
कयास लगाये जा रहे है की दो गुटो मे बंटने के बाद जयस अब इतनी ताकत के साथ मैदान मे नहीं उतर सकती है। इसलिये हीरालाल अलावा का टिकट काटकर गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी को मनावर से टिकट दिया जाये। वैसे भी 5 अक्टूबर को राजगढ़ मे प्रियंका गांधी की सभा मे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हीरालाल अलावा का भरी सभा मे खुलकर विरोध कर जमकर नारेबाजी की थी।
वही धार सीट पर मनोज गौतम व बदनावर सीट पर भंवर सिंह शेखावत के नाम करीब-करीब तय है। विरोध करने वाले नेताओं से आलाकमान बात कर अंतिम सूची मे इसकी घोषणा कर देगा।
भाजपा की बात करे तो सरदारपुर एवं धार मे आम सहमति नहीं बनने पर पैराशूट उम्मीदवार अंतिम सूची मे उतारे जा सकते है। वही मनावर मे यदि राजुखेडी की भाजपा मे नही आये और कांग्रेस से टिकट मिला तो उनके सामने भाजपा पूर्व मंत्री रंजना बघेल को मैदान मे उतार सकती है। इसकी संभावना राजनीतिक सूत्रों ने व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन