ब्रेकिंग

तेजाजी दशमी पर शासकीय अवकाश घोषित करे राज्य सरकार

कल निकलेगी भगवान राजराजेश्वर की राजसी सवारी,प्रजा का हाल जानने राजसी ठाट बाठ से करेंगे भ्रमण

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत शिविर का हुआ आयोजन,एसडीएम ओर एसडीओपी ने सुनी समस्या

31 उपवास की तपस्या अनुमोदनार्थ कार्यकर्म संपन्न,वरघोड़ा निकाला

रक्षाबंधन पूर्णिमा पर मंत्रोच्चार से धारण किया नवीन यज्ञोपवीत

सूचना

: हमने जो बूथ स्तर की संरचना की है वही हमें आगामी विधानसभा ओर लोकसभा चुनाव में जीत दिलवाएंगी-जयदीप पटेल,पेटलावद ने भाजपा का बूथ स्तरीय सम्मेलन का हुआ आयोजन


पेटलावद। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा पेटलावद की विधानसभा के अंतर्गत आने वाले पेटलावद रायपुरिया सारंगी मंडल की बैठक भाजपा के प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल मध्य प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कल सिंह भाभर पूर्व राज्य मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया एवं जिला भाजपा अध्यक्ष भानु भूरिया के आतिथ्य में मंडी प्रांगण पेटलावद में संपन्न हुई ।


इस अवसर पर तीनों ब्लॉक के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के मंत्री जयदीप पटेल ने कहा हमने अनुसूचित जनजाति परिवार की एक पढ़ी-लिखी गरीब महिलाओं को देश का राष्ट्रपति बना कर अपना विश्वास अनुसूचित जनजाति के नेतृत्व में प्रकट किया है ।हमने जो बूथ स्तर की संरचना की है वही हमें आगामी विधानसभा लोकसभा चुनाव जीत आएगी ।साथ ही हमें संगठन से जुड़े वरिष्ठ जनों को भी पांच से दस बूथों की जवाबदारी देनी चाहिए ताकि उनकी क्षमताओं का लाभ उठाया जा सके। कांग्रेस लाडली बहना योजना के प्रतिउत्तर में जो फार्म भरवा रही हो उसका कोई औचित्य नहीं है ना तो वह सरकार में है और न ही उसकी सरकार बनने वाली है पिछले चुनाव में उन्होंने किसान को दो लाख का झूठा वादा कर वोट ले लिए थे उस बात को प्रदेश की जनता समझ चुकी है अब तो न तो किसान और नहीं बहने उनको भूलकर भी वोट देने कि गलती करने वालीं नहीं है। आज अनुसूचित जनजाति के युवा आईएएस व एसपी सहित बड़ी-बड़ी पोस्टों पर पहुंच रहे हैं यह भाजपा की शिक्षा प्रसार की सफलता का परिणाम है। पहले गांव में ट्रैक्टर या मोटरसाइकिल आ जाती तो लोग देखने जाते थे आज हमने हरगांव टोले मजरे फलिये में मोटरसाइकिल ट्रैक्टर ही नहीं चार पहिया वाहन भी नजर आने लगे हैं। यह भाजपा की विकास वान नीतियों से ही हमें दिखाई दे रहा है।


प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष कल सिंह भाभर ने कहा आपको मकान मिल गया। किसान विकास निधि मिल गई। एक रुपए किलो अनाज मिल गया ।पक्के मकान मिल गए। बहनों को हर महीने सम्मान निधि लग गई ।हर गांव में नल जल योजना के माध्यम से शुद्ध पर जल मिलने लग गया। हरगांव के टोले मजरे फलिये में रोड बन गई बिजली पहुंच गई। हर खेत में पानी पहुंचाने लग है इसलिए भाजपा को वोट नहीं देना है। बल्कि मां भारती के वैभव व सम्मान को बढ़ाने के लिए ।भव्य राम मंदिर बनने जा रहा है इसलिए। कश्मीर में धारा 370 खत्म हो गई है इसलिए। भारत विश्व की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है इसलिए। विश्व में भारत का डंका बज रहा इसलिए भाजपा को आप को वोट देना है और दिलवाना है ताकि भारत और उन्नति प्रगति करें और विश्व गुरु बन सके।


पूर्व राज्य मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा अटल जी व मेरे पिताजी दिलीप सिंह जी भूरिया की वजह से आज पेटलावद के गेहूं खरबूज तरबूज टमाटर मिर्ची आदि कृषि उत्पादन पूरे देश में एक ब्रांड बन गये है। कांग्रेस ने जिस माही योजना को बंद कर दी थी उसका निर्माण इन दो महापुरुषों ने करवा कर जिले की व पेटलावद की दशा व दिशा ही बदल दी है। कांग्रेस के राज में तो पूरे जिले में अंधेरा ही अंधेरा था । पूरे जिले में बदहाली थी। बंजर खेत थे ।टूटी सड़कें थी। मास्टर विहिन स्कूल व टूटे फूटे स्कूल भवन थे।आज भाजपा राज में यह स्थिति बदल चुकी है। इस बात को हमें हमारे अनुसूचित जनजाति के भाइयों को समझाना है और कांग्रेस को जिले में हरा ना है।


जिला भाजपा अध्यक्ष भानु भूरिया ने कहा है देश व समाज को तोड़ने वाली कांग्रेश अब देश के युवाओं को व जातियों को भटकाने का कार्य कर रही है। हम नर्मदा वह माही के जल से हरगांव के में पीने का पानी व हर खेत में सिंचाई का पानी पहुंचाने का कार्य करें हैं ।कांग्रेस ने हम वनवासियों को धोती लंगोटी व टूटे फ़ूटे टप्पर

में ही रखा। जबकि हमने उसे जींस कोट पेंट टाई मोटरसाइकिल स्मार्टफोन वह कई बड़े बड़े पद देकर उनका सम्मान किया है। उनकी शिक्षा का उनके स्वास्थ्य का उनकी हर आवश्यकता भाजपा सरकार पुरी कर रही है। कांग्रेस जहर फैला रही है हम विकास फैला रहे हैं ।

स्वागत भाषण करते हुए जनपद अध्यक्ष रमेश सोलंकी ने कहा केंद्र व राज्य की सरकार की योजनाओं से क्षेत्र में विकास की गंगा बह रही है ।पेटलावद में आप सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत है।
आयोजन में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष अजमेर सिंह भूरिया जिला महामंत्री कृष्णपाल सिंह गांगा खेड़ी विधानसभा प्रभारी हेमंत भट्ट ओम प्रकाश दहिया प्रदेश कार्यकारिणी समिति कालू सिंह निनामा जिला मंत्री मोटापाला तीनों मंडल अध्यक्ष पेटलावद से सोहन डामर रायपुरिया से कालु सिंह मचार सारंगी से तेजमल सोलंकी। भाजपा पेटलावद मंडल के अध्यक्ष सोनू मंडोत सारंगी से सुखराम मोरी रायपुरिया से शांतिलाल मुनिया जिला पिछड़ा वर्ग के जिला अध्यक्ष सोनू विश्वकर्मा व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक संजय भंडारी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुकेश पडियार मंडल महामंत्री संजय कहार कालू सिंह मेडा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष दुर्गा बहन पडियार पार्षद ममता गुजराती युवा मोर्चा के करण व्यास आदि सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे ।संचालन जिला अनूसूचित जन जाति मोर्चा अध्यक्ष अजमेर सिंह भूरिया ने किया आभार जिला महामंत्री वालों सिंह मसानिया ने माना। आयोजन के पश्चात स्नेह भोज भी रखा गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें