ब्रेकिंग

पगड़ी रस्म के दौरान दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश ,गौशाला,मंदिर और अस्पताल में दिया दान

शत प्रतिशत परिणाम के साथ रॉयल एकेडमी की गरिमा जैजगाया धार जिले की प्रावीण्य सूचि में

बेहतर सुविधाएं श्रेष्ठ विद्यार्थी के निर्माण मे सहायक होगी :- बिड़ला ग्रुप

भगवान के घर निर्दोष जाना लेकिन दोषी होकर मत जाना- कमलकिशोर नागर

फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में परिवाद खारिज, अदालत ने नहीं पाया प्रथम दृष्टया आधार

सूचना

: कद्दावर आदिवासी नेता व पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी लेगे भाजपा की सदस्यता ? ,धार लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते हैं राजूखेड़ी, युंका राष्ट्रीय प्रवक्ता गायत्री पुरोहीत सहित कई समर्थक भी कांग्रेस छोड़ेंगे


आरिफ शेख
सरदारपुर। मप्र की राजनीति मे 17 फरवरी को पूर्व सीएम एंव वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ के भाजपा में जाने के हाई वोल्टेज ड्रामे का पटाक्षेप भले ही 24 घंटे में हो गया हो। लेकिन धार जिले के कांग्रेस के कद्दावर आदिवासी नेता पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी के कांग्रेस छोड़ भाजपा में प्रवेश की खबरें राजनीति के गलियारों में तेजी से चल रही है। विधानसभा चुनाव के दौरान भी राजुखेडी के भाजपा में प्रवेश की अटकलें लगाई गई थी लेकिन अंतिम दौर में कांग्रेस राजुखेडी को मनाने में सफल रही। लेकीन इस बार ऐसा नही दिख रहा है। आने वाले 72 घंटे के भीतर कभी भी राजुखेडी के भाजपा की सदस्यता लेने की पुर्ण संभावना है। सूत्रों की मानें तो राजुखेडी के भाजपा में जाने के साथ धार लोकसभा सीट से उनके कई समर्थक भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सकते है। सुत्रो की माने तो सरदारपुर विधानसभा की दसई-अमझेरा जिला पंचायत सदस्य एंव युंका राष्ट्रीय प्रवक्ता गायत्री पुरोहीत भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेगी।

वैसे इस बार भाजपा में कांग्रेस नेताओं का प्रवेश कोई आसान नजर नहीं आ रहा है। राम मंदिर के बाद भाजपा देश मे राम लहर पर सवार हो चुकी है और भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव में अपने बुते पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता मे आ जायेगी इसमे कोई संदेह नही है।
गजेन्द्र सिंह राजुखेडी ने अपनी राजनिती पारी का आगाज भाजपा से ही किया था। उसके बाद वै कांग्रेस में आये और कांग्रेस के टिकट पर दो बार सांसद निर्वाचित हुये। प्रदेश में राजुखेडी की गिनती 10 जनपथ मे सीधे पकड़ रखने वाले नेताओं के तौर पर होती है। सूत्रों की मानें तो भाजपा का एक धड़ा गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी को भाजपा में प्रवेश कराकर लोकसभा चुनाव लड़ाना चाहता है।

वही राजुखेडी भी लोकसभा टिकट की शर्त पर ही भाजपा मे प्रवेश करना चाहते है। लेकीन राम लहर के कारण भाजपा की धार लोकसभा सीट पर जीत सुनिश्चीत नजर आ रही है। ऐसे मे भाजपा का दूसरा धड़ा इस बात के पक्ष मे है की बिना शर्त ही उनका भाजपा में प्रवेश हो।
वैसे यह तो तय की धार-महू लोकसभा का टिकट भाजपा के वरिष्ठ नेता विक्रम वर्मा की बिना सहमती के तय नहीं होगा। श्री वर्मा जिसके पक्ष में सहमत होंगे पार्टी उसे ही अपना उम्मीदवार बनायेगी। पिछले दो दशक का धार -महू लोकसभा सीट पर पार्टी ने विक्रम वर्मा की सहमति से उम्मीदवार तय किये है।


धार-महू लोकसभा सीट पर 8 विधानसभा सीट है। जिसमे से महुँ,धार एंव बदनावर विधानसभा सीट से ही भाजपा करीब 1 लाख 50 हजार से अधिक मतो की लीड लेगी। वही कांग्रेस से कुक्षी विधायक हनी बघेल का एक मात्र नाम लोकसभा प्रत्याशी के तौर पर संभावीतो की सुचि मे शामिल है। राजनितीक पंडितो की माने तो हनी बघेल के सामने भाजपा से राजुखेडी उम्मीदवार हो सकते है। वैसे धार-महु लोकसभा सीट पर मुकाबला कांटे का ना होकर एक तरफा होगा। और राजुखेडी भाजपा से उम्मीदवार होगे तो वही धार-महुॅ लोकसभा से अभी तक की सबसे बडी जीत दर्ज कर जीत का एक नया रिकार्ड स्थापित कर सकते है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें