: मध्यप्रदेश के अंदर कुछ लोग प्रदेश को अस्थिर करना चाहते हैं झूठ कपट और छल की राजनीति करना चाहतेः- वीडी शर्मा
Admin
Fri, Mar 17, 2023
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने बूथ विस्तारक अभियान 2 को लेकर पत्रकार वार्ता मे की चर्चा, बोले प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का संगठन इतना मजबूत है कि हम बूथ स्तर तक पहुंच चुके हैं
धार । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने जिले के प्रवास के दौरान शुक्रवार को नगर की निजी होटल में पत्रकार वार्ता कर आगामी बूथ विस्तारक अभियान 2 पर चर्चा करते हुए कहा कि यह अभियान संगठन तंत्र मजबूत करने का कार्य है । वर्ष 2023-24 में 51 प्रतिशत वोट का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रदेश का प्रत्येक बूथ कार्यकर्ता बुथों को मजबूत करने में लगा है। प्रदेश में हमारी सबसे बड़ी ताकत गरीब कल्याण योजनाएं वर्तमान में महिला उत्थान उद्देश्य को लेकर लाड़ली बहना योजना प्रारंभ हुई है। लोकतंत्र में वही टिकता है जो जनता के बीच जनता के लिए काम करता है मध्य प्रदेश ठाकरे जी का प्रदेश और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का संगठन इतना मजबूत है कि हम बूथ स्तर तक पहुंच चुके हैं बूथ विस्तारक अभियान जो हम प्रत्येक बूथ को मजबूती के साथ पन्ना समिति के गठन तक लोगों को जोड़ा है।
2003 के पहले का मध्य प्रदेश भी लोगो ने देखा है मिस्टर बंटाधार दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में प्रदेश में की जनता हा हा कार कर रही थी और 15 महीने की गलती से बनी कमलनाथ की दिग्विजय सिंह के इशारों से चलने वाली सरकार को भी लोगों ने देखा है आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार लाडली बहना योजना के साथ ऐतिहासिक कदम को बढ़ा रही है हर वर्ग के विकास के लिए आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में काम कर रही है वहीं कांग्रेस की सरकार ने गरीब के हक और अधिकार को छीनने का काम किया है भारतीय जनता पार्टी की विजय संकल्प रैली की शुरुआत प्रदेश में 25 तारीख को छिंदवाड़ा से केंद्रीय मंत्री अमित शाह करेंगे वही 26 मार्च को नव दुर्गा के पावन पर्व पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भाजपा प्रदेश कार्यालय नव निर्माण का भूमि पूजन करेंगे इसी के साथ कार्यकर्ता सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे ।
मध्यप्रदेश के अंदर कुछ लोग प्रदेश को अस्थिर करना चाहते हैं झूठ कपट और छल की राजनीति करना चाहते हैं। कांग्रेस के अधिकृत ट्विटर हैंडल पर यह लिखा जा रहा है एक और विश्व के अनेक देशों के नेता कह रहे हैं कि रूस और यूक्रेन युद्ध का अगर कोई समाधान निकाल सकता है तो भारत और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निकाल सकते हैं वही कांग्रेस के नेता राहुल गांधी विदेशों में जाकर के भारत को बदनाम करने का काम कर रहे हैं और झूठ बोल रहे हैं कि मुझे बोलने नहीं दिया जा रहा है इस देश से राहुल गांधी को माफी मांगना पड़ेगी । प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा इंदौर संभाग संगठन सह प्रभारी राघवेंद्र गौतम, धार जिला संगठन प्रभारी श्याम बंसल, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव, भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा, सांसद छतर सिंह दरबार, रंजना बघेल, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा उपस्थित रहे
विज्ञापन
विज्ञापन