ब्रेकिंग

पगड़ी रस्म के दौरान दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश ,गौशाला,मंदिर और अस्पताल में दिया दान

शत प्रतिशत परिणाम के साथ रॉयल एकेडमी की गरिमा जैजगाया धार जिले की प्रावीण्य सूचि में

बेहतर सुविधाएं श्रेष्ठ विद्यार्थी के निर्माण मे सहायक होगी :- बिड़ला ग्रुप

भगवान के घर निर्दोष जाना लेकिन दोषी होकर मत जाना- कमलकिशोर नागर

फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में परिवाद खारिज, अदालत ने नहीं पाया प्रथम दृष्टया आधार

सूचना

: आदर्श सड़क किनारे नाले निर्माण मे सीएमओ की हठधर्मिता को लेकर विधायक, नगर परिषद अध्यक्ष/उपाध्यक्ष व पार्षदों ने खोला मोर्चा,तपती धुप मे दो घंटे बैठे धरने पर

भाजपा के इशारो पर काम करने का लगाया आरोप,एसडीएम को सौंपा ज्ञापन,15 दिन मे हटाये सीएमओ को नही तो करेंगे आंदोलन

https://youtu.be/pS5iAPCExi4

राजगढ़ । मंगलवार को राजगढ़ मे आदर्श सडक के  किनारे बन रहे नाले का निर्माण मे नगर परिषद सीएमओ की हठधर्मिता एवं मनमानी को लेकर कांग्रेस की परिषद ने मोर्चा खोल दिया। पिछले तीन दिनो से नाले निर्माण को लेकर व्यापारियों एवं सीएमओ के बीच टकराव की स्थिति बन रही थी। वही मंगलवार को  मुख्य नगर पंचायत अधिकारी देव बाला पिपलोदिया द्वारा नगर के आदर्श सड़क पर वार्ड क्रमांक 4 एवं 5 मे डॉक्टर अनोखी लाल के मकान से फर्शीवाला के मकान तक निर्माणाधीन नाले को बिना स्लैब निर्माण के अपनी मर्जी से खुला रखने के आदेश से असंतुष्ट होकर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षदों द्वारा दोपहर 02 बजे के लगभग नगर परिषद कार्यालय के बाहर धरना दे दिया गया जिसकी जानकारी क्षेत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल को मिली तो न चाहते हुए भी अपनी बडी माताजी के निधन के बावजूद राजगढ नगर की जनता के हित के लिए विधायक ग्रेवाल भी तुरंत धरना प्रदर्शन स्थल पहुचे और नगर परिषद अध्यक्ष सवेरा महेश जायसवाल, उपाध्यक्ष दीपक जैन सहित पार्षदगण एवं नागरिकों के साथ धरने पर बैठ गए।

https://youtu.be/WPygyUTi108

तपती धुप मे दो घंटे बैठे रहे धरने पर- विधायक प्रताप ग्रेवाल,नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमति सवेरा जायसवाल,उपाध्यक्ष दीपक जैन सहित कांग्रेसी पार्षद एंव कांग्रेस पदाधिकारी दो घंटे तक नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठे रहे। इस दौरान विधायक ने सीएमओ पर भाजपा के एजेंट के रूप मे कार्य करने का आरोप भी लगाया। विधायक ने कहा की एक और नगर परिषद नगर को स्वच्छ बनाने के लिये कार्य कर रही है। वही सीएमओ इसके उल्टा कार्य कर चुनी हुई कांग्रेस परिषद को बदनाम करने मे कोई  कसर नही छोड रही है।

विधायक के धरना प्रदर्शन की जानकारी प्रशासन को मिलने पर एसडीएम राहुल चोहान, तहसीलदार दीपाली जाधव, एसडीओपी आशुतोष पटेल, थाना प्रभारी कमलसिंह पंवार भी धरनास्थल पर पहुचे। विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कहा कि वार्ड क्रमांक 4 एवं 5 मे डॉक्टर अनोखी लाल के मकान से फर्शीवाला के मकान तक निर्माणाधीन नाले को बिना स्लेब निर्माण के खुला रखने के आदेश से नगर के नागरिकों एवं व्यापारियों मे आक्रोश व्याप्त है यह नाला निर्माण 6 फीट गहरा एवं 3 फीट चोड़ा है जिसको खुला रखने से प्रतिदिन नागरिक एवं व्यापारियों को परेशानियों का सामना करना पड रहा है क्योंकि नाला निर्माण क्षेत्र मे भोजनालय, निजी स्वास्थ्य क्लीनिक, मेडिकल, मंदिर आदि स्थित है जबकि तकनीकी प्राक्कलन मे प्रत्येक 15 फीट पर चैम्बर रखकर अन्य स्थानो पर स्लेब निर्माण किया जाना उल्लेखित है लेकिन राजगढ़ मे कांग्रेस की नगर परिषद होने से भाजपा नेताओं के दबाव मे सीएमओ देव बाला पिपलोदिया द्वारा नगर की जनता को परेशान करने के उद्देश्य से नाले को खुला रखा जा रहा है जो कि उचित नहीं है सीएमओ द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षदो की बात को अनसूना किया जा रहा है।

विधायक ग्रेवाल द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम पर एसडीएम राहुल चैहान को पत्र लिखकर सीएमओ देव बाला पिपलोदिया की नगर हित विरोधी कार्यप्रणाली से अवगत कराते हुए 15 दिवस मे अन्यत्र स्थान पर स्थानांतरण करने की मांग की है। साथ ही पत्र के माध्यम से सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र मे हो रही अवैध वसूली पर भी अंकुश लगाने की मांग की है।

इस दौरान पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रघुनंदन शर्मा, विधायक प्रतिनिधी संजय जायसवाल, शोएब खान, महेश जायसवाल, पार्षद राजेश गुंडिया, शनि सिसोदिया, पार्षद प्रतिनिधि निलेश सिंगार, प्रवीण जैन, बलराम मकवाना, भारत सिंगार, राजेन्द्र लोहार, पुष्पेन्द्र बना, राजेश यादव, विजय राठौड, मनीष शर्मा, नितेश जैन, कन्हैया वैष्णव, राहुल बजाज, पीके राय, अनूप सोनी, धीरज पाटीदार, जीवन धाकड सहित जनप्रतिनिधि एवं व्यापारी गण मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें