: भाजपा पर भारी राजगढ नगर परिषद सीएमओ और कांग्रेस ! भाजपा की कोर कमेटी सीएमओ के स्थानातंरण को लेकर कर चुकी है अनुशंशा,कलेक्टर ने आयुक्त को पत्र लिखे 12 दिन बीते लेकिन अंगद के पाव की तरह जमी सीएमओ
Admin
Thu, Jul 20, 2023
राजगढ़। राजगढ़ नगर परिषद की सीएमओ श्रीमती देवबाला पिपलोनिया फिलहाल भाजपा पर भारी दिख रही है। जहां भाजपा ने ही इनके स्थानांतरण के लिए कोरकमेटी के माध्यम से अनुंषसा की है और जिला कलेक्टर ने आयुक्त को भी इस संबंध में पत्र लिख दिया है। इसके बावजूद भी सीएमओ अंगद के पांव की तरह नगर परिषद में जमीं हुई हैं। सूत्र बताते हैं कि 7 जुलाई को कलेक्टर ने आयुक्त को पत्र लिखकर सीएमओ के स्थानांतरण के लिए अनुंषसा की थी लेकिन यह संभव होता नजर नहीं आ रहा है।
उधर, राजनीतिक गलियारों में यह बात जोरों पर है कि सीएमओ इन दिनों भाजपा के कद्दावर नेताओं से भी उपर होती नजर आ रही है। बहरहाल, उधर, माना जा रहा है कि कांग्रेस के कद्दावर नेता भी इस आदेष को निरस्त कराने में जुटे हुए है। अब देखना यह होगा कि भाजपा पर सीएमओ और कांग्रेस भारी पड़ते हैं या कांग्रेस और सीएमओ पर भाजपा।
कलेक्टर ने आयुक्त को पत्र लिखे 12 दिन बीते:- सूत्र बताते हैं कि भाजपा नेताओ की सीएमओ से किसी मामले को लेकर बहस हो गई थी लेकिन मामला तो शांत हो गया लेकिन कार्यकर्ताओ ने इस प्रतिष्ठा का प्रश्न बनाकर जल्द ही इनकी रवानगी के लिये संगठन के पदाधिकारीयो के समक्ष अपनी दमदारी से बात रखी थी।
सूत्र यह भी बताते है की भाजपा कार्यकर्ताओ की बात को महत्व देते हुए उनके मान सम्मान के लिये संगठन से जुडे पदाधिकारी ने प्रमुख अधिकारी के सम्मुख नगर परिषद राजगढ के सीएमओ के स्थानांतरण को लेकर जो अनुशंसा की गई थी वह वरिष्ठ अधिकारी को भेज दी। लेकिन 12 दिन बितने के बाद भी सीएमओ अभी भी राजगढ में पदस्थ हैै। ऐसे मे अंदाज लगाया जा सकता है की सत्ता मे संगठन को कितना महत्व मिल रहा है। वैसे चुनावी साल है ऐसे मे कार्यकर्ताओ को महत्व नही दिया जाता है तो चुनाव के समय उनकी नाराजगी क्या असर दिखाएगी कुछ कहा नही जा सकता हैं। हालांकि यह कहा जा रहा हैं कि राजगढ़ सीएमओ भाजपा पर भारी पड़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन