: अपना मप्र अपने लिये पुरा परिवार है जहा पर ऐसी घटना हो जाये परिवार के सदस्य को सहयोग व सहारे की जरूरत भाई के रूप मे मै खडा हूँ- मुख्यमंत्री
Admin
Thu, Apr 13, 2023
रालामंडल पहुंचे मुख्यमंत्री सडक हादसे मे मृत किसानों के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की,परिजनों को दी 4-4 लाख की तात्कालिक सहायता
बहनो के लिये स्थाई रोजगार एवं बालक को मुख्यमंत्री बाल आर्शीवाद योजना मे देंगे पेंशन

सरदारपुर। सोमवार रात्रि मे रालामंडल से गेहूं लेकर राजगढ़ मंडी जा रहे किसानों की फोरलेन पर सडक हादसे मे दुखद मौत के बाद गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मृतक परिवार के घर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुॅचे। सुबह करीब 10.30 पर अचानक मुख्यमंत्री के आगमन की खबर प्रशासनिक अमले को लगे ताबड़तोड़ प्रशासन एवं पुलिस अमला सक्रिय हो गया । महज तीन घंटे मे रालामंडल मे हेलीपैड निर्माण सहित पूरी तैयारी कर दी गई।
शाम करीब 6 बजे मुख्यमंत्री रालामंडल-कपास्थल मार्ग पर खेत मे बनाये हेलीपैड पर उतरे जहा पर उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव डीआईजी चंद्रशेखर सोलंकी ,कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ,एसपी मनोज कुमार सिंह,जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार मेडा,धार विधायक नीना वर्मा,पूर्व मंत्री रंजना बघेल,पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया,पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय बघेल सहित भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री की अगवानी की।
हेलीपैड से सीधे मुख्यमंत्री काफिले के साथ रवाना हुए जहा पर रास्ते मे कुछ दिन पूर्व सड़क हादसे मे मृतक दंपति के घर पर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त कर हादसे मे घायल बालक के निःशुल्क उपचार कराने के लिये मौके पर अधिकारियों को निर्देशित किया । मुख्यमंत्री ने परिजनों से कहा की इस दुख की घडी मे मै आपके साथ हुॅ।
वहीं इसके बाद मुख्यमंत्री सोमवार को फोरलेन पर मृतक किसान मुन्नालाल लोधा के निवास पर पहुॅचे।

जहा पर स्वर्गीय मुन्नालाल एवं उनके पुत्र स्वर्गीय नवदीप को श्रद्धांजलि अर्पित कर घर मे पहुंचे जहा पर लोधा परिवार एवं दो अन्य मृतक किसानों के परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने मृतक की पत्नी के सर पर हाथ रखते हुए कहा कि हादसा दुखद था। मेरे संवेदना आपके साथ है। हादसे मे खो चुके परिजनों को तो वापस नहीं ला सकते लेकिन संकट की इस घड़ी मे आपका भाई आपके साथ खड़ा है और आगे भी आपकी हर सहायता के लिये खडा हुॅ। मुख्यमंत्री ने चारों किसानों के परिजनों को तात्कालिक सहायता के तौर पर चार-चार लाख की सहायता राशी के चेक भेंट किये।
उसके बाद मुख्यमंत्री बहार आये जहा पर मृतक नवदीप के पुत्र को गोद मे बिठाकर दुलार किया। मुख्यमंत्री ने परिजनों से मुलाकात कर हादसे के संबंध मे जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने दुख व्यक्त करते हुये हर संभव सहायता का आश्वासन दिया ।
मीडिया से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने बताया दुर्घटना बेहद ह्रदय विदारक हैै। मैंने जब इस हादसे के बारे मे सुना तो मन विचलित हो गया। मै उनका अभिभावक हुॅ। यदि पति नहीं है कोई सहारा नहीं है तो भाई है इसी भाव से आया हुॅ । मुझे बहुत वेदना थी मुझे लगा की परिजनों से मिलना चाहिये ।हम बहन के स्थाई रोजगार की व्यवस्था करेगे। वही तात्कालिक सहायता उपलब्ध करवाई है। वही लोधा परिवार के बच्चे के लिये मुख्यमंत्री बाल आर्शीवाद योजना के अंतर्गत पेंशन दी जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा की अपना मप्र अपने लिये पुरा परिवार है जहा पर ऐसी घटना हो जाये जहा पर परिवार के सदस्य को सहयोग व सहारे की जरूरत पडे वह बनना चाहिए ।हम कोई एससान नही कर रहे है यह हमारी ड्यूटी और कर्तव्य है।
शाम करीब 6.34 पर मुख्यमंत्री ने हेलीपैड से इंदौर के लिए उड़ान भरी।
इस दौरान एसडीएम राहुल चौहान,तहसीलदार श्रीमति दीपाली जाधव, नायब तहसीलदार रवि शर्मा,एसडीओपी रामसिंह मेडा,अमझेरा टीआई सीबी सिंह,सरदारपुर टीआई प्रदीप खन्ना,राजगढ़ टीआई कमल सिंह पंवार,जल संसाधन एसडीओ अशोक गर्ग,पीडब्ल्यूडी एसडीओ एलएन राठौड़,पीएचई एसडीओ नवलसिह भुरिया ,पूर्व सांसद सावित्री ठाकुर ,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधी सुनिल मेडा,भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र रघुवंशी,भाजयुमो कार्यसमिति सदस्य शुभम दिक्षीत सहित बडी संख्या मे जनप्रतिनिधी एंव भाजपा नेता उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन