ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: जन आक्रोश यात्रा के समापन पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की राजगढ मे होगी आमसभा, तैयारिया हुई आरंभ,कांग्रेस नेताओ ने हैलीपेड और सभास्थल का किया निरीक्षण

राजगढ। मध्यप्रदेश मे आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आदिवासी बाहुल्य विधानसभा क्षेत्र सरदारपुर के राजगढ नगर मे 5 अक्टुबर 2023 को होने जा रही अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव, कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी वाड्रा की आमसभा के लिए मंगलवार को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सहप्रभारी कुलदीप इन्दौरा, देपालपुर विधायक एवं आमसभा के प्रभारी विशाल पटेल, क्षैत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलकिशोर पाटीदार, जिला कांग्रेस प्रभारी निर्मल मेहता, कुलदीपसिंह बुन्देला आदि नेताओ ने हेलिपेड, मोहनखेडा मंदिर, सौसायटी ग्राउण्ड सभास्थल, टंट्या मामा प्रतिमा अनावरण स्थल का निरीक्षण किया।

सहप्रभारी कुलदीप इन्दौरा ने मीडिया से चर्चा मे बताया कि गणेश चतुर्थी के दिन कांग्रेस पार्टी द्वारा मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार के राज मे जनता पर हो रहे अत्याचार के विरोध मे 7 जोन मे जन आक्रोश यात्रा निकाली जा रही है जिसके समापन के रूप मे 5 अक्टुबर को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी एक विशाल आमसभा को संबोधित।

निरीक्षण के दौरान नगर परिषद् अध्यक्ष प्रतिनिधी महेश जायसवाल, उपाध्यक्ष दीपक जैन, धार शहर अध्यक्ष जसबीर छाबडा, जिला कांग्रेस संगठन प्रभारी मधुमोहन हिरोडकर, जिला सचिव राजेन्द्र लोेहार, जगदीश ढाबे, रमेश सेठ, पार्षद राजेश गुण्डिया, प्रवीण जैन, निलेश सिंगार, भारत सिंगार, बालुसिंह बारिया आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें