ब्रेकिंग

प्रोजेक्ट जीवन सेतु के तहत ISDRR ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा को भेंट किए चिकित्सा उपकरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर ने सौंपा ज्ञापन

लोड सेटिंग के नाम पर लगातार घंटो तक हो रही बिजली कटोती, कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

माँ अमका झमका को अर्पण की 51 मीटर की चुनरी,पूरे रास्ते गरबा करते चले भक्त

16 दिवसीय तर्पण अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने किया पितरों का स्मरण एवं तर्पण

सूचना

: कद्दावर नेता उमंग सिंघार को नेता प्रतिपक्ष बनाये जाने पर क्षैत्र से बडी संख्या मे कार्यकर्ताओ ने भोपाल पहुॅचकर सिंघार को दी बधाई

सरदारपुर। गंधवानी विधायक व कद्दावर कांग्रेस नेता उमंग सिंघार को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने पर क्षेत्र मे कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया। क्षैत्र से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओ ने भोपाल निवास पर पहुंचकर विधायक उमंग सिंघार को बधाई दी एवं साथ ही प्रदेश के ऊर्जावान युवा पूर्व विधायक श्री जीतू पटवारी को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर बधाई दी।

दोनों ऊर्जावान नेताओ की नियुक्ति पर राष्ट्रीय अध्य्क्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे राहुल गांधी , राष्ट्रीय महासचिव सुरजेवाला , मध्य प्रदेश के प्रभारी एवं अलवर के पूर्व सांसद भंवर जितेंद्र सिंह का आभार व्यक्त किया । ज्ञात हो नेता प्रतिपक्ष का दायित्व इसके पुर्व उमंग सिंघार की बुआ स्वर्गीय जमुनादेवी संभाल चुकी है। धार जिले को चौथी बार नेता प्रतिपक्ष का दायित्व मिला है । उक्त जानकारी जिला कांग्रेस महासचिव प्रजापति शैलेन्द्र चौहान सरदारपुर ने दी ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें